{"_id":"5d8509e48ebc3e93a95321a1","slug":"crime-agra-news-agr4067540107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को गर्म तवे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए महिला को गर्म तवे से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को गर्म तवे से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने पति समेत ससुराली जनों पर गंभीर आरोप लगा कर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शहर कोतवाली के बालाजी मंदिर निवासी यादराम की बेटी चंद्रप्रभा की शादी प्रेम नगर चपरई हाउस निवासी सौरभ पुत्र राजेश मिश्रा से हुई थी। ससुरालीजन उससे शुरू से ही उसे अतरिक्त दहेज के लिए परेशान करते थे। वे लोग पांच लाख रुपये दहेज में मांग रहे थे। इसका जिक्र मायके वालों से किया तो रकम देने में असमर्थता जाहिर की। इसके बाद भी वह कई बार पति को रुपये दे चुके हैं। लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हैं। वे आए दिन मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि 13 सितंबर को पति ने गर्म तवा से बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे उसे तीन जगह फ्रैक्चर हो गया। इतना ही नहीं पति ने गुस्से में कमरे में बंद कर लिया और बुरी तरह प्रताड़ित किया व अश्लीलता की। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर पर पति सौरभ सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश को दबिश दी है।
पति पर शारीरिक शोषण करने का आरोप
एटा। थाना अवागढ़ के गांव नगला फत्ते निवासी अन्नू पत्नी वीनेश उर्फ बौना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता है। वह जानबूझकर मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने पति वीनेश उर्फ बौना पुत्र राजपाल सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।