फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

पुलिस इंस्पेक्टर बता ग्रामीण से 58 हजार रुपये छीने

Mon, 01 Jul 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। आरोपी ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर बाइक सवार ग्रामीण से 58 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस को दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपी का पता लगा रही है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला रनुआ निवासी उमाशंकर पुत्र भीकम सिंह ने बिजली विभाग से नलकूप का कनेक्शन लिया था। 28 जून को रुपये जमा करने के लिए वह अपने फूफा चंद्रपाल निवासी नगला धनी के साथ बाइक से बिजली विभाग के कार्यालय में जा रहा था। बाइक लेकर ग्रामीण कोतवाली नगर क्षेत्र के निधौलीकलां रोड रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा ही था। उसी समय पीछे से आए एक व्यक्ति ने उसकी बाइक को कोतवाली इंस्पेक्टर बताकर रोक लिया। इसके बाद उस पर तमंचा होने की बात कहते हुए उसकी तलाशी करने लगा। उसी समय जेब में रखे 58 हजार रुपये आरोपी ने निकाल लिए और धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मारपीट करके 35 हजार और अंगूठी लूटने का आरोप
एटा। तहसील सदर में दबंगों ने वाहन स्टैंड संचालक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने 35 हजार रुपये की नकदी और अंगूठी लूटने का आरोप लगाया है। जानकारी पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला पुनी निवासी अमित पुत्र अतरसिंह ने तहसील सदर में पहुंचने वाले वाहनों के खड़े होने वाले स्टैंड का ठेका लिया है। सोमवार दोपहर को वह तहसील सदर में मौजूद था। उसी समय कुछ लोग उसके पास पहुंच गए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इसका उसने विरोध किया। आरोप है इससे बौखलाए आरोपियों ने उसके साथ पहले तो मारपीट की। फिर बाद में उसके पास रखे 35 हजार रुपये और अंगूठी लेकर आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पटियाली गेट चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों से जानकारी हासिल की है। वही पीड़ित ने बताया कि फाइनेंस के रुपये जमा करने के लिए 35 हजार रुपये लेकर आया था। जिसे नामजद लोग छीनकर ले गए।
फर्जी चेक लगा खाते से पांच लाख रुपये निकाले
एटा। अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी चेक लगाकर खाते पांच लाख दस हजार सात सौ छह रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर एसबीआई बैंक प्रबंधक ने कोतवाली नगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक विवेक प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बैंक में फर्जी चेक लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर पांच लाख दस हजार सात सौ छह रुपये निकाल लिए। दूर दराज की बैंक में खाता होने वाले पांच चेक आरोपी ने एसबीआई बैंक में लगाए थे। जिनका आरोपी धोखाधड़ी कर भुगतान करा लिया। इसकी जानकारी उस वक्त हुई खाता धारक ने चेक अपने पास होते हुए खाते से रुपये निकालने की अपनी बैंक में शिकायत की। जिसे लेकर मामले की शिकायत एसबीआई बैंक को दर्ज कराई गई थी। जिस पर बैंक प्रबंधक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई है।

अरबी बेचकर आ रहे किसान के 40 हजार रुपये उड़ाए
कासगंज। बरेली से अरबी बेचकर वापस आ रहे एक किसान की जेब काट ली। इसमें 40 हजार से अधिक रुपये थे।
किसान अमर सिंह पुत्र वेदराम निवासी हिम्मतपुर सई गांव के ही अन्य किसान रामसरन, वीरी सिंह, सतीश के साथ अपनी अरबी बेचने के लिए बरेली गया। अरबी बिकने के बाद सभी किसान ट्रेन से कासगंज के लिए वापस आ गए। अपने घर जाने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा ले लिया। जब वे ई रिक्शा से जा रहे थे तभी रास्ते में एक जेबकट ने बैग में ब्लेड से कट मारकर नकदी पार कर ली और रास्ते में उतर गया। जब किसान बस स्टेंड पहुंचा तो उसने बैग में कट लगा देखा तो उसे शक हुआ। उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें नकदी गायब मिली। किसान ने बताया कि बैग में 40300 रुपये रखे हुए थे। ई रिक्शा में बैठा एक यात्री रेलवे स्टेशन से बस स्टेंड तक के लिए बैठा, लेकिन वह गांधी मूर्ति पर ही उतर गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed