{"_id":"5d19ff9f8ebc3e3cb777ce7d","slug":"crime-agra-news-agr393966660","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! बेटा ही बन गया जान का दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! बेटा ही बन गया जान का दुश्मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिस बेटे को हर मुश्किल से बचाया, वही अब जान का दुश्मन बन गया है। बेवर निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुत्र व पुत्र वधू से जान का खतरा बताया है। पीड़िता को शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। थाना बेवर क्षेत्र निवासी मनोरमा देवी के पति दरोगा थे। उनकी मौत के बाद महिला दोनों पुत्र के साथ रह रही है। महिला के मुताबिक छोटा बेटा मूक बधिर है, वहीं बड़ा अपराधी किस्म का है। जमीन जायदाद हड़पने के लिए पुत्र व पुत्रवधू दो बार गला दबाकर हत्या की कोशिश कर चुके हैं।
भयभीत होकर वह दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बटरौली भाई के यहां रहने चली गई थी। 30 जून को पुत्र अराजक तत्वों के साथ पहुंचा और मां को जबरिया घर ले जाने लगा। जब कामयाबी नहीं मिली तो बेवर पुलिस को अगवा किए जाने की शिकायत की। पुलिस जबरिया उन्हें गांव छोड़ आई, उनके साथ बदसलूकी भी की गई। भाई पर अगवा करने का आरोप लगाया, जबकि वह भाई के पास स्वेच्छा से रह रहीं थीं। पीड़िता ने कहा है कि साहब! पुत्र व पुत्रवधू से जान का खतरा है। वह लोग जमीन जायदाद हड़प कर उसकी हत्या कर देंगे। उक्त मामले में एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।