फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

ट्रक चालक की हत्या

Tue, 18 Jun 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
जसराना- मृतक राजेश यादव का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के जाजूमई तिराहे के पास मंगलवार को स्कूल में ट्रक संचालक का शव मिला। ट्रक संचालक की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मोहल्ला रचहटी निवासी राजेश यादव (48) का शव जाजूमई तिराहे पर उसके मामा के सोना देवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सुबह मिला। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ ओपी के साथ थाना जसराना एवं फरिहा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई कायम सिंह ने बताया कि राजेश ट्रक मालिक था। दो दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था। सोमवार की शाम को आखिरी बार बात हुई थी उसके बाद नंबर बंद हो गया। राजेश का जमीन को लेकर अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा था वो उसे धमकी देते थे।
विज्ञापन

शव के पास तमंचा, कारतूस, मृतक की बाइक के साथ मोबाइल, बीडी का बंडल एवं पानी की बोतल, एक पैर की चप्पल मिली है। परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कई बिंदुओं पर कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं पुलिस से बात की। जाजूमई तिराहे पर स्कूल में शव मिला है। परिजन जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed