फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criket, team

मथुरा ने इटावा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

Tue, 07 Jan 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
criket, team
07एमएनपी-23-भोगांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता मथुरा की टीम को ट्रॉफी देते अतिथि - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। नगर के नेशनल डिग्री कॉलेज में चल रही स्व. सतीश चंद्र दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पूल बी का सेमीफाइनल हुआ। इटावा और मथुरा की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ। मथुरा ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत हरिकिशोर तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। टॉस जीतने के बाद शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने सभी विकेट खोकर 70 रन का स्कोर किया। टीम की ओर से अंकुश नागर ने 24, मुनेंद्र मौर्य ने 14 और अमित यादव ने 10 रनों का सहयोग दिया। जीत के लिए खेलने उतरी राका क्रिकेट क्लब मथुरा की टीम ने पांच ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें धनराज गिरी ने 31, रिषभ चौधरी ने 28 व सौरभ धारीबाल ने 13 रन बनाए। शिव शंकर वर्मा ने शानदार गेंदबाजी करने पर रिषभ चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच मे अंपायरिंग की भूमिका बीपी सिंह, शिशिर मल्होत्रा और अशोक शर्मा ने निभाई। इस दौरान मुकेश सक्सेना, आमिर रियाज, अजय शर्मा, संदीप मिश्रा, डॉ. मनोज दीक्षित, जलज सक्सेना, आशीष पाठक, चित्रांग सक्सेना, औतार सिंह, लाखन सिंह, संजीव मिश्रा, संजू दीक्षित, सुरेंद्र शंखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सनराइज बिछवां ने रॉयल चैलेंजर्स को 43 रन से हराया
बिछवां। कस्बा में मंगलवार को प्रीमियर क्रिकेट मैच की शुरुआत हुई। पहले दिन सनराइज बिछवां और रॉयल चौलेंजर्स की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सनराइज बिछवां ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में थानाध्यक्ष बिछवां सुनील भारद्वाज व प्रधान प्रतिनिधि भरत चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभांरभ किया। टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। खेलने उतरी सनराइज बिछवां ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 138 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें कल्लू यादव ने सर्वाधिक 67 रन और सलमान ने 39 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम ने 95 रन पर ही ऑलआउट हो गई। सनराइज बिछवां ने विजेता होने का खिताब हासिल किया। मैन ऑफ द मैच कल्लू यादव को चुना गया। इस अवसर पर सन्नू भदौरिया, लक्ष्मण सिंह चौहान, विवेक चौहान, विकास राठौर, सनी राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed