फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crickter Deepti Sharma, Poonam Yadav taken four wicket against Australia

विश्व कप में फिर चमकीं ताजनगरी की बेटियां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन

Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
crickter Deepti Sharma, Poonam Yadav taken four wicket against Australia
क्रिकेटर्स पूनम यादव, दीप्ति शर्मा
आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लीग मुकाबले में ताजनगरी की बेटियों ने अपने प्रदर्शन से फिर प्रभावित किया। शहर की दोनों बेटियों दीप्ति शर्मा, पूनम यादव के प्रदर्शन ने भारतीय टीम को 48 रनों से मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। विश्व कप वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया को 167 रनों का लक्ष्य दिया। ताजनगरी की दीप्ति शर्मा छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं। उन्होंने दस गेंदों में आठ रन बनाए। 
विज्ञापन


इनिंग की आखिरी गेंद पर दीप्ति बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गईं। इसके बाद गेंदबाजी में ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैट्रिक बनाने से चूकीं

अगली गेंद पर ही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दूसरा झटका भी दिया। वह हैट्रिक बनाने से चूक गईं। उन्होंने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट लिए। 

इधर, दूसरे छोर से ताजनगरी की ही लेग स्पिनर पूनम यादव ने भी ऑस्ट्रेलिया की मिडल ऑर्डर की बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने चार ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ग्रुप बी में इंडिया की ओर से खेले गए सभी मैचों में पूनम यादव और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

इसका परिणाम रहा कि भारतीय टीम अपने ग्रुप में सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर है। शहर की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसेसिएशन (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व रणजी प्लेयर सर्वेश भटनागर, सुधीर चतुर्वेदी, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। 

सिरीज में शानदार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज में चल रही आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ओर से खेल रहीं आगरा की लेग स्पिनर पूनम यादव और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा का लीग मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। 

लेग स्पिनर पूनम यादव ने चार मैचों में 16 ओवर करते हुए 97 रन देकर आठ विकेट लिए। वहीं ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने चार मैचों में 15 ओवर में 88 रन देकर चार विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed