फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Created a ruckus by besieging the police station Sikandra after missing girl student

आगरा: जिम संचालक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप, कस्बा में तनाव, थाने का घेराव, हंगामा

Tue, 12 Apr 2022 09:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

जिम संचालक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाते हुए परिजनों के साथ लोगों ने थाना सिकंदरा का घेराव किया। जिम संचालक की  गिरफ्तारी और छात्रा की बरामदगी की मांग की गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Created a ruckus by besieging the police station Sikandra after missing girl student
सिकंदरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरा क्षेत्र में रुनकता से सोमवार शाम को एक छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक पर अगवा करने का आरोप लगाया। आरोपी समुदाय विशेष का होने के कारण कस्बा में तनाव हो गया। आधी रात में अखिल भारत हिंदू महासभा और बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता भी पहुंच गए। थाने का घेराव कर लिया। छात्रा को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को भी परिजन बड़ी संख्या में लोगों के साथ थाने पर आ गए। कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


छात्रा पीजी की पढ़ाई कर रही है। वह सोमवार दोपहर तीन बजे घर से निकली थी। वह देर शाम तक घर नहीं आई। इस पर परिजनों ने तलाश की। मगर, उसका पता नहीं चल सका। उन्हें पता चला कि साजिद उसे बहला फुसलाकर ले गया है। वह जिम संचालक है। इस पर रुनकता चौकी पर शिकायत की। युवक दूसरे समुदाय से है।
विज्ञापन


जानकारी पर अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य बंटी सिकरवार, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख दीपेश जैन आदि पहुंच गए। थाने का घेराव कर लिया। उन्होंने छात्रा की 48 घंटे में बरामदगी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि छात्रा की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। उधर, मंगलवार शाम को भी बड़ी संख्या में थाना सिकंदरा पर जुट गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

कार में किया अगवा, सीसीटीवी कैमरे में कैद 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी जिम संचालक बेटी को एक कार में ले गया है। वह सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गया। उन्होंने फुटेज की सीडी पुलिस को सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed