{"_id":"69902faf91bd7a34290bb7f6","slug":"crane-falls-on-liquor-shop-and-house-during-agra-metro-construction-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा मेट्रो निर्माण के दौरान क्रेन गिरी, शराब का ठेका क्षतिग्रस्त; परिवार के लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा मेट्रो निर्माण के दौरान क्रेन गिरी, शराब का ठेका क्षतिग्रस्त; परिवार के लोग बाल-बाल बचे
Sat, 14 Feb 2026 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:47 PM IST
सार
आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौेरान प्रतापपुरा पर हादसा हो गया। अचानक क्रेन मशीन गिर गई। जिसकी चपेट में आकर शराब का ठेका क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एक घर भी चपेट में आ गया। हादसे में एक परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मशीन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया गया। प्रतापपुरा क्षेत्र में खुदाई कर रही एक भारी-भरकम क्रेन अचानक असंतुलित होकर पास में स्थित शराब के ठेके और एक मकान पर जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ये हादसा प्रताप पुरा पर देवीराम हलवाई के पास हुआ। एमजी रोड पर करीब 25 फीट ऊंची क्रेन खुदाई का कार्य कर रही थी। अचानक ही इस मशीन का पहिया अचानक जमीन में धंस गया। इस वजह से मशीन करुणा नगर निवासी प्रभुकांत नागर के मकान पर गिर गई। उनके घर में आगे की ओर शराब का ठेका है। पीछे की ओर परिवार रहता है। मशीन शराब के ठेके की छत पर गिरी, जिससे ये दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के पीछे हिस्से में परिवार के लोग सो रहे थे। मशीन गिरने के साथ ही तेज धमाका हुआ, जिससे परिवार के लोग जाग गए। बाहर का दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और मेट्रो के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल इस मार्ग को बंद कर दिया गया है।