फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cracks in Diwan-e-Aam  ASI did not send letter to headquarters

दीवान ए आम में आई दरारें:  एएसआई ने नहीं भेजा मुख्यालय को पत्र, आगरा किले में हुआ था लाइट एंड साउंड शो

Sat, 17 Jun 2023 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा
देश दीपक तिवारी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 03:25 PM IST
सार

12 फरवरी को जी-20 मेहमानों के लिए आगरा किले में लाइट एंड साउंड शो हुआ था। इसके बाद से दीवान ए आम में दरारें आ गईं। अधीक्षण पुरातत्वविद कार्यालय ने मुख्यालय को नुकसान की रिपोर्ट नहीं भेजी।
 

विज्ञापन
Cracks in Diwan-e-Aam  ASI did not send letter to headquarters
दीवान-ए-आम में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर आगरा किले के दीवान ए आम में 12 फरवरी को जी-20 मेहमानों के लिए लाइट एंड साउंड शो, प्रोजेक्शन मैपिंग व सांस्कृतिक समारोह हुआ। जिसके बाद छत व दीवारों में दरारें आ गईं। पर, अधीक्षण पुरातत्वविद कार्यालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) मुख्यालय से इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया।
विज्ञापन


आगरा सर्किल ने मुख्यालय को नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं भेजी। लिखित में कोई कारण भी नहीं बताया। यह खुलासा जन सूचना अधिकार (आरटीआई) से हुआ है। एएसआई से आरटीआई में एक फरवरी से अब तक आगरा किले में हुए नुकसान के संबंध में पत्राचार व रिपोर्ट का ब्योरा मांगा गया था। पहली बार में सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


फिर अपील करने पर अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने जवाब में लिखा कि इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं हुआ। 12 फरवरी की रात हुए सांस्कृतिक समारोह के बाद 13 फरवरी की सुबह जब एएसआई कर्मियों ने दीवान-ए-आम का निरीक्षण किया, तो छत व दीवारों पर पांच से छह इंच की दरारें नजर आईं। क्षतिग्रस्त हिस्से के चारों तरफ एएसआई ने बैरिकेडिंग की। उस हिस्से में पर्यटक जाने पर रोक लगाई। दरारों की जांच के लिए टेल-टेल ग्लास लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने बाद दरारों की जांच के लिए लगाए टेल-टेल ग्लास में से कई ग्लास टूट गए। ऐसा दरार बढ़ने पर होता है। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि दीवान-ए-आम में दरारें पहले से थीं। समारोह के बाद बढ़ गईं। इस संबंध में मुख्यालय को लिखित में नहीं बताया गया। अधिकारियों के साथ मौखिक चर्चा हुई। कई बार हमारे यहां लिखित में काम नहीं होता। उन्होंने बताया कि दरारों को भरने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed