फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cows roaming on the streets, responsible are not paying attention

Agra News: सड़कों पर घूम रहे गोवंश, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Sun, 11 Jun 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cows roaming on the streets, responsible are not paying attention
सड़कों पर घूम रहे गोवंश, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

करहल में सरकार के आदेश नहीं दिख रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। बेसहारा गोवंश की समस्या से शहर से लेकर देहात तक के लोग परेशान हैं। गोवंश सड़कों पर खुले में घूम रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गोशालाओं में बेसहारा गोवंश को संरक्षित करने के आदेश कारगर होते नजर नहीं आ रहे हैं।
बेसहारा गोवंश की समस्या से हर जगह लोग जूझ रहे हैं। खुले में घूम रहे गोवंश जहां किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। फसल को बचाने के लिए किसानों को रात भर जागना पड़ता है। वाहन चालकों के लिए यह गोवंश मुसीबत बने हुए हैं। बेसहारा गोवंश अक्सर हमलावर तक हो जाते हैं। सड़कों पर घूमने वाले गोवंश से टकराकर वाहन चालक चोटिल होते हैं। कभी-कभी तो वाहन चालक और वाहन सवार की मौत तक हो जाती है। इसके बाद भी बेसहारा गोवंश से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


दृश्य-एक बाईपास रोड करहल मैनपुरी इटावा मार्ग पर करहल कस्बे के बाहर बाईपास निकाला गया है। बाईपास से होकर दिन रात वाहन गुजरते हैं। बाईपास के डिवाइडर पर दिन रात बेसहारा गोवंश बैठे रहते हैं। डिवाइडर से उठकर अचानक सड़क पर आ जाने से रात के समय दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। गोवंश को गोशाला में पहुंचाने की व्यवस्था करहल में कारगर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य-दो मुख्य बाजार करहल के अंदर के मार्ग पर सब्जी मंडी, तहसील, ब्लॉक कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय स्थित है। इस मार्ग पर ही करहल का मुख्य बाजार भी है। बाजार में दिन रात आवागमन रहता है। बच्चे और महिलाएं भी बाजार से गुजरती हैं। बाजार में पूरे दिन बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं। यह गोवंश अक्सर बाजार में गुजरने वाले राहगीरों पर हमलावर तक हो जाते हैं।

दृश्य-तीन सिरसागंज रोड करहल से सिरसागंज जाने वाले मार्ग पर पूरे दिन वाहनों का आवागमन रहता है। मार्ग के दोनों ओर कई गांव भी बसे हुए हैं। करहल से लेकर असरोही तक खेतों में घूमते हुए गोवंश नजर आते हैं। झुंड के रूप में खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले गोवंश से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। फसल की रखवाली को रात भर जागना पड़ता है।



खुले में घूमने वाले छुट्टा गोवंश को पकड़वाकर गोशालाओं में पहुंचाने के लिए अभियान चलाया गया था। जो गोवंश बचे हैं उन्हें भी गोशालाओं में संरक्षित कराया जाएगा।
- गोपाल शर्मा, एसडीएम करहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed