{"_id":"ba2b78ca387f7d00def1ca41355d8788","slug":"cow-died-due-to-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से गाय मरी, छत्ता बाजार किया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से गाय मरी, छत्ता बाजार किया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
Updated Fri, 26 Jun 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश की बूंदों ने टोरंट के मेंटीनेंस कार्य की पोल खोल कर रख दी। हर साल की तरह बारिश होते ही खंभों में करंट दौड़ने लगा। बुधवार को कमला नगर के शांति नगर में करंट से चिपककर एक घोड़ी मर गई। गुरुवार को भी दो हादसे हुए। काला महल के गुलाब खाना में एक गाय और पातीराम गली में दो कुत्ते मर गए। हादसों के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। शाम तक टोरंट की टीम दोनों जगहों पर मेंटीनेंस कार्य में जुटी रही।
सुबह गुलाब खाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। टोरंट की टीम जैसे ही पहुंची, लोगों ने टीम को बैठा लिया। तभी पातीराम गली में हादसा हो गया। यहां लोगों ने छत्ता बाजार में जाम लगा दिया। टोरंट के कर्मचारी और पुलिस ने लोगों को समझाया, तब जाकर दोपहर में जाम खुला। क्षेत्रीय पार्षद रवि माथुर ने खंभों में आ रहे करंट के लिए टोरंट को दोषी बताया और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हर दिन मेंटीनेंस, फिर कटिया कैसे आई
टोरंट पावर शहर के दो से तीन सब स्टेशन और फीडरों का मेंटीनेंस के नाम पर नियमित शटडाउन ले रही है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे। शटडाउन के दौरान संबंधित क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई से लेकर तारों को बदलने, खंभों को सुधारने का काम किया जा रहा है। लेकिन कंपनी खंभों में करंट के लिए कटिया को जिम्मेदार ठहरा रही है। बड़ा सवाल यह कि मेंटीनेंस के दौरान कटिया क्यों नहीं हटाई गई।
विज्ञापन
सरकारी दर पर मुआवजा
टोरंट पावर के पीआरओ रजनीश पाठक का कहना है कि मेंटीनेंस का काम कंपनी करती है, लेकिन बारिश में दिक्कतें ज्यादा आती हैं। लोग कटिया डाल रहे हैं। दोनों मामलों की पड़ताल टोरंट करा रही है। अगर कंपनी की गलती मिलेगी तो सरकारी दर पर मुआवजा दिया जाएगा।
पीपल मंडी में फुंका ट्रांसफार्मर
आगरा। रिमझिम बारिश में ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं। पीपलमंडी में लगा ट्रांसफार्मर गुरुवार सुबह फुंक गया। क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत की, लेकिन टोरंट कर्मियों ने स्टोर में ट्रांसफार्मर न होने का बहाना बना दिया। इस पर लोगों ने टोरंट के आला अधिकारियों से बात कर रोष जताया तो रात तक ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा दिया गया। इधर, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, दयालबाग, आवास विकास कालोनी, कमला नगर, शहीद नगर, लोहामंडी क्षेत्र में दिन में चार घंटे आपूर्ति ठप रही। पश्चिमपुरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से फाल्ट को दोपहर एक बजे के बाद दुरुस्त किया जा सका।