{"_id":"5f149ccb8ebc3e9f6140ec15","slug":"covid-patient-died-in-safai-two-new-corona-positive-case-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: संक्रमित मरीज की सैफई में मौत, दो नए कोरोना मरीज भी बढ़े, 600 के करीब आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: संक्रमित मरीज की सैफई में मौत, दो नए कोरोना मरीज भी बढ़े, 600 के करीब आंकड़ा
Mon, 20 Jul 2020 12:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:49 AM IST
सार
- मदनपुर के युवक का सैफई में था भर्ती, कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 38
- रेलवे कर्मचारी सहित दो लोग आगरा में मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 599
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के कोरोना संक्रमित युवक की शनिवार रात सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को युवक का शव मदनपुर पर लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अब जिले में संक्रमितों की मृतक संख्या 38 हो गई है।
विज्ञापन
रविवार को जिले के दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों ने आगरा में जांच कराई थी और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को आगरा में ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 599 हो गई है।
विज्ञापन
विगत 13 जुलाई को मदनपुर निवासी 19 वर्षीय युवक को दिल का दौरा पड़ने की शिकायत पर सैफई में भर्ती कराया था। यहां कोरोना की जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। एक सप्ताह बाद फिर से कोरोना की जांच कराने पर युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। शनिवार देररात युवक ने सैफई में ही दम तोड़ दिया। परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रविवार को शव को मदनपुर में लाए। यहां रविवार को अंतिम संस्कार कराया गया।
रेलवे कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
रविवार को टूंडला निवासी रेलवे कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। रेलवे कर्मचारी की पत्नी दो दिन पूर्व आगरा में कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद रेलवे कर्मी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में वह भी पॉजिटिव मिला। रेलवे कर्मी को आगरा के अस्पताल में ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी निवासी वृद्धा की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला को पैरालाइससिस की शिकायत पर आगरा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने वृद्धा की कोरोना जांच कराई थी।
रविवार को आई रिपोर्ट में वृद्धा में संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला को भी आगरा के हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। उधर, शनिवार शाम को आई रिपोर्ट में हुलासपुर ओखरा गांव का 37 वर्षीय युवक और मदनपुर में 19 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी निवासी वृद्धा की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला को पैरालाइससिस की शिकायत पर आगरा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने वृद्धा की कोरोना जांच कराई थी।
रविवार को आई रिपोर्ट में वृद्धा में संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला को भी आगरा के हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। उधर, शनिवार शाम को आई रिपोर्ट में हुलासपुर ओखरा गांव का 37 वर्षीय युवक और मदनपुर में 19 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।