फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Patient Death Due To Asthma Total 14 Positive Case Today

कोरोना संक्रमित बुजर्ग की मौत, 14 नए मरीज मिले, 1267 हुई कुल संख्या

Sat, 04 Jul 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Jul 2020 12:10 AM IST
सार

  • आगरा में 136 मरीजों का चल रहा है उपचार 
  • 1040 मरीज हुए अब तक डिस्चार्ज

विज्ञापन
Covid Patient Death Due To Asthma Total 14 Positive Case Today
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एमएम गेट निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग अस्थमा रोगी की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया अब कुल मृतक संख्या 90 हो गई है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को 14 नए मरीज मिलने से अब संक्रमितों का आंकड़ा 1267 हो गया है। इनमें आज छह नए मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 1040 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 136 पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़ः 'जिसकी शादी की सोच रहे थे वह दुनिया से चला गया', पिता का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी संक्रमित, एडीए का संपत्ति विभाग सील


आगरा विकास प्राधिकरण के संपत्ति विभाग के कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विभाग को सील कर दिया गया है। विभाग के कर्मचारी के साथ उसके भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कर्मचारी ऑफिस के कई लोगों के संपर्क में था। अब उसके साथ काम करने वाले बाबू और अधिकारी आशंकित हैं। प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को पूरे दिन यही चर्चा का विषय रहा।
                   

मुबारकपुर में युवक मिला कोरोना संक्रमित
इरादतनगर क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे इलाज के लिए आगरा भेज दिया।

ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़ः शहीद जितेंद्र के कंधों पर थी परिवार की बड़ी जिम्मेदारी, वर्दी के लिए दिया बलिदान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी टिकेंद्र सिंह ने बताया की यह युवक लुधियाना पंजाब से यहां आया था। वहीं यह कोरोना पॉजिटिव चिह्नित हुआ था। लेकिन किसी तरह वहां से भागकर अपने गांव आ गया। खबर लगते ही इसे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने आगरा भेज दिया गया है। इसके घरवालों को होम क्वारंटीन किया गया है। 

कोरोना संदिग्ध को पीजीआई सैफई भेजा
कस्बा बाह में काम करने वाले भिंड के युवक की गुरुवार की शाम अचानक हालत बिगड़ गई। बुखार से तप रहे युवक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे इलाज के लिए बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। युवक में कोरोना के लक्षण दिखने पर चिकित्सकों ने जांच और इलाज के लिए एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेज दिया। युवक में कोरोना के लक्षण दिखने से उसके संपर्क के लोग भी परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed