{"_id":"5e8d57bf8ebc3e78b8641ff8","slug":"covid-19-live-update-agra-65-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Update: ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले, मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Update: ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले, मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव
Wed, 08 Apr 2020 10:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:50 AM IST
सार
50वां केस, साईं की तकिया स्थित अस्पताल का लैब टेक्नीशियन था।
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को दो और मामले आने से अब ये संख्या बढ़कर 65 पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में सैंया निवासी संक्रमित व्यक्ति के बाद अब उनकी 12 वर्षीय बेटी व 32 वर्षीय पत्नी में भी संक्रमण मिला है। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा यह दोनों 50वें पॉजिटिव केस के संपर्क में आए थे। आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इनमें 38 जमाती है। बता दें कि 50वां केस, साईं की तकिया स्थित अस्पताल का लैब टेक्नीशियन था।
खंदौली में दो परिवारों के 33 लोगों के नमूने लिए थे
विगत दिनों खंदौली के एक गांव में दो परिवारों के 33 लोगों के नमूने लिए गए थे। इसमें एक जमाती भी शामिल हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित है। इनके यहां 19 लोगों का परिवार है। दूसरे परिवार में 14 लोग हैं।

इससे पूर्व मंगलवार को रैपिड रिस्पांस टीम भगवान टॉकीज स्थित अस्पताल के स्टाफ, खंदौली के जमाती, किशोरपुरा, कमला नगर निवासी मरीजों के संपर्क में आए लोगों को लेकर पहुंची। इनकी स्क्रीनिंग कर 130 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि 90 की रिपोर्ट निगेटिव हैं।
एक नजर में देखें पूरे मामले
एक नजर में देखें पूरे मामले
| पॉजिटिव केस | 65 |
| सक्रिय कोरोना संक्रमित | 57 |
| तब्लीगी जमात से जुड़े | 38 |
| विदेश से आगरा आए | 11 |
| कुल अब तक सेम्पलिंग | 1483 |
| टेस्ट निगेटिव | 1368 |
| लंबित टेस्ट रिपोर्ट | 150 |