फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cousin raped by ten-year-old girl

दस साल की बालिका से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Mon, 24 Sep 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 24 Sep 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Cousin raped by ten-year-old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर

मथुरा में फरह के एक गांव में चचेरे भाई द्वारा 10 साल की बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मां और पिता रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने गए थे। बेटी को अकेला घर पर छोड़ गए थे। लौटकर आए तो घटना का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना फरह के एक गांव निवासी व्यक्ति पत्नी के साथ रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने गए थे। 10 साल की बेटी को घर में अकेला छोड़ गए। शाम को लौटकर दंपती आए तो बालिका ने पूरा घटनाक्रम बताया। अकेले पाकर चचेरे भाई ने बालिका से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पिता और ग्रामीण बालिका को लेकर थाने पहुंचे। फरह पुलिस ने बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रवि के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है। मुकदमा दर्ज करते हुए बालिका को डाक्टरी को भेजा है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed