{"_id":"60a005f681061e1bda3209d7","slug":"cousin-brother-misdeed-with-sister-in-agra-fir-registered-against-culprit","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता किया कलंकित: ममेरे भाई ने अश्लील वीडियो बनाकर किया यौन शोषण, फिर कराया गर्भपात, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता किया कलंकित: ममेरे भाई ने अश्लील वीडियो बनाकर किया यौन शोषण, फिर कराया गर्भपात, मुकदमा दर्ज
Sat, 15 May 2021 11:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 May 2021 11:03 PM IST
सार
एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती का आरोप है कि वर्ष 2017 में वो 16 साल की थी। फिरोजाबाद के नारखी में रहने वाला ममेरा भाई एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने आया था। उसने अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। चाकू दिखाकर धमकी दी। उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना एत्माद्दौला में एक युवती ने ममेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि ममेरे भाई ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद दुष्कर्म किया। तब से शादी का झांसा दे रहा था। युवक ने अपने परिजनों की मदद से उसे गांव ले जाकर बंधक बनाकर रखा। उसका सौदा कर दिया। वह किसी तरह भाग आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती का आरोप है कि वर्ष 2017 में वो 16 साल की थी। फिरोजाबाद के नारखी में रहने वाला ममेरा भाई एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने आया था। उसने अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। चाकू दिखाकर धमकी दी। उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हो गई। इस पर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी वह शादी का झांसा देता रहा।
विज्ञापन
तकरीबन 11 महीने पहले उसे बहकाकर अपने गांव ले गया। उसके परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। शुक्रवार को एक रिश्तेदार के साथ मिलकर दो लाख रुपये में किसी के हाथों उसका सौदा कर दिया। इससे पहले कुछ कागजात पर अंगूठा लगवा लिया। विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। वह ममेरे भाई के चंगुल से किसी तरह भाग निकली। घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। शनिवार को थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती का आरोप है कि वर्ष 2017 में वो 16 साल की थी। फिरोजाबाद के नारखी में रहने वाला ममेरा भाई एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने आया था। उसने अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। चाकू दिखाकर धमकी दी। उसके साथ संबंध बनाए।