फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court sentenced two accused of murderous attack to five years imprisonment in Agra

Agra: जानलेवा हमला करने के दो दोषियों को पांच साल की कैद, गोली मारने की कोशिश की थी

Thu, 13 Jun 2024 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 02:35 PM IST
सार

आगरा में अदालत ने जानलेवा हमला करने के दो दोषियों को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। दोषियों ने गोली मारकर हत्या करने  की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
court sentenced two accused of murderous attack to five years imprisonment in Agra
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बाइक एजेंसी संचालक पर फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों दशरथ और भरत को दोषी पाया। एडीजे-11 नीरज कुमार बक्सी ने दोनों को 5 साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार जैतपुर थाने में श्याम गोविंद पाठक ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उसके भाई हरगोविंद पाठक 6 जुलाई 2018 को जैतपुर के कचौरा रोड स्थित अपने बजाज मोटरसाइकिल के शोरूम पर बैठे थे। अपराह्न करीब 3:30 बजे दो युवक बाइक से आए। हरगोविंद पाठक पर गोली चला दी। वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोपी कचौरा रोड की ओर भाग गए। पुलिस ने 13 अगस्त 2018 को मनसुखपुरा के गांव टिकैत निवासी अजय उर्फ दशरथ उर्फ छोटे और थाना बासौनी के गांव उमरेठा निवासी भरत उपाध्याय को गिरफ्तार किया था। अदालत में अभियोजन की तरफ से श्याम गोविंद पाठक उसके भाई सहित 10 गवाह अदालत में पेश किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed