फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court Order to file case against four including Officer of Basic Education Department in Agra

आगरा: बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Sun, 06 Mar 2022 04:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 04:48 PM IST
सार

आगरा के कुर्राचित्तरपुर के ग्यासीराम इंटर कॉलेज के निवर्तमान प्रबंधक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र  दिया था। इस पर कोर्ट ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा और सह विद्यालय निरीक्षक सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Court Order to file case against four including Officer of Basic Education Department in Agra
थाना इरादतनगर आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सीजेएम प्रदीप कुमार सिंह ने थाना इरादत नगर में धोखाधड़ी और कूटरचित योजना के मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश किए हैं। इस मामले में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, सह विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू गौतम, लिपिक अभिषेक शर्मा और नीटू कुमार पर आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में कुर्राचित्तरपुर, इरादतनगर स्थित ग्यासीराम इंटर कॉलेज के निवर्तमान प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें कहा कि उनको बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का एक पत्र 26 मार्च 2021 को मिला था। 
विज्ञापन


इसके माध्यम से सहायक अध्यापक नीटू कुमार का स्थानातंरण उसके गृह जनपद बागपत कर दिया गया है, जबकि विद्यालय प्रबंध समिति ने कोई भी सहमति एवं कार्य मुक्ति के संदर्भ में कोई पत्र बेसिक शिक्षा कार्यालय को प्रेषित नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक हो चुका है निलंबित

सहायक अध्यापक नीटू कुमार स्थानांतरण से पूर्व निलंबित चल रहा था। नीटू कुमार के खिलाफ विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से जांच भी की जा रही थी। इसकी जानकारी बीएसए को दी गई। बीएसए ने आवश्यक कार्रवाई के लिए बागपत के बीएसए को पत्र लिखा। 

पत्र में नीटू कुमार का वेतन रोकने के लिए कहा। इस पर वेतन रोक दिया गया। 30 जून 2021 को सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने नीटू कुमार का वेतन निर्गत करने के लिए बीएसए बागपत को पत्र भेज दिया। इस कार्य में वित्त एवं लेखाधिकारी और दोनों लिपिकों ने भी सहयेाग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed