फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court granted abortion permission to minor girl of mathura

कोर्ट के आदेश पर किया गया किशोरी का गर्भपात, कलयुगी पिता ने किया था बलात्कार

Tue, 21 Aug 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा/आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा/आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
court granted abortion permission to minor girl of mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा की रहने वाली नाबालिग लड़की की कोख से दुष्कर्मी बाप का पाप निकाल दिया गया। अदालत से मिली अनुमति के बाद एसएन हॉस्पिटल आगरा में गर्भपात कराया गया है। वो तीन माह की गर्भवती थी। 
विज्ञापन


गर्भपात के बाद निकाले गए भ्रूण को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। भ्रूण का सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप उसके बाप पर लगा हैं, जिसे पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन

   
शहर कोतवाली में आठ अगस्त को जो मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें कहा गया कि 13 वर्ष की नाबालिग के साथ उसका पिता पिछले कई महीने से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी तीन महीने की गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से मांगी थी इजाजत

नाबालिग की मां का आरोप था कि यह गर्भ उसके पिता का ही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। नाबालिग की मां ने शनिवार को एडीजे कोर्ट से अपनी पुत्री के गर्भपात कराने की अनुमति मांगी थी। 

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद कोतवाली पुलिस के संरक्षण में किशोरी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद पुलिस किशोरी को गर्भपात के लिए रविवार को एसएन अस्पताल आगरा ले गई। 

यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सोमवार को गर्भपात करा दिया। इस गर्भपात का सैंपल पुलिस ने लिया और उसे जांच के लिए लखनऊ की लैब को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता का सोमवार को आगरा में गर्भपात कराकर उसे मां को सौंप दिया है। 

छोटे भाई ने की थी शिकायत

पीड़िता मां और पिता के पास रहती थी लेकिन ट्यूशन पढ़ने दादी के घर आती थी। यहां हवसी पिता उसके साथ कुकृत्य करता था। एक दिन छोटे पुत्र ने पिता को बहन के साथ यह करते देख लिया। 

इससकी शिकायत मां से की। मां ने इसकी जानकारी अपने मायकों वालों को दी। मायके वालों ने किशोरी को ले जाकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी रहे हवसी पिता सरकारी कर्मचारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed