फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court Gave Two Days Remand Of Gang Leader Neelam In Commercial Surrogacy

कोख के सौदागरः खुलेगा बच्चों की खरीद-फरोख्त का राज, सरगना नीलम का रिमांड मिला

Sat, 04 Jul 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Jul 2020 12:10 AM IST
सार

कोर्ट ने दो दिन का दिया है पुलिस कस्टडी रिमांड, होगी पूछताछ 
 

विज्ञापन
Court Gave Two Days Remand Of Gang Leader Neelam In Commercial Surrogacy
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोख के सौदागर गैंग की सरगना नीलम को पुलिस शनिवार को गुरुग्राम और फरीदाबाद लेकर जाएगी। शुक्रवार को कोर्ट ने उसकी दो दिन की कस्टडी रिमांड दे दी। पुलिस को उससे कई सवालों के जवाब चाहिए, गैंग में कितने लोग शामिल हैं? फर्जीवाड़ा करने वाले आईवीएफ सेंटर कौन से हैं? 
विज्ञापन


बता दें कि विगत 19 जून को लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो महिलाएं और तीन लोग पकड़े गए थे। उनके पास तीन नवजात बच्चियां मिली थीं। इन्हें नेपाल ले जाया जा रहा था। जांच में पता चला कि गैंग कोख किराये पर लेकर बच्चों की डिलीवरी कराता है। अस्पतालों की संलिप्तता भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोख के सौदागर: गर्भधारण में आईवीएफ तकनीक अपनाता था गैंग, अंडाणु खरीदती थी आरोपी नीलम
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद निवासी नीलम सरगना है। वह नेपाल की सरगना अस्मिता के संपर्क में रहती है। नीलम के साथ उसके साथी रूबी और प्रदीप भी पकड़े गए थे। पुलिस ने तीनों को दस दिन की कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए गुरुवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
 

शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर नीलम, रूबी और प्रदीप को भी पेश किया गया। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने रिमांड का विरोध किया। कोर्ट ने नीलम को दो दिन रिमांड पर रखने के आदेश किए। अन्य दोनों आरोपियों की सह अभियुक्त होने के कारण रिमांड नहीं दी।

नीलम को पुलिस शनिवार सुबह दस बजे से रविवार शाम चार बजे तक रिमांड पर रखेगी। उसे गुरुग्राम और फरीदाबाद लेकर जाएगी।  फरीदाबाद में गैंग से जुड़े कई लोग हैं। वहीं आईवीएफ सेंटर भी हैं। 

घर भी ले जा सकती है टीम
फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी नीलम के घर में सेरोगेसी से संबंधित दस्तावेज भी हो सकते हैं। वह घर में ही महिलाओं को रखती थी। उसके परिजन फरार हैं। घर के बाहर पुलिस को दवाएं, सर्जिकल सामान आदि जला मिला था। पुलिस नीलम के घर भी लेकर जा सकती है।

दोनों लड़के कहां चले गए? 
एसपी आरए पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि नीलम से कई सवालों के जवाब पूछे जाएंगे। पूछा जाएगा कि लॉकडाउन में चार महिलाओं की डिलीवरी हुई थी। तीन लड़कियां और दो लड़के पैदा हुए। तीन लड़की मिल गईं। दोनों लड़के कहां हैं? विमला नाम की महिला कहां की रहने वाली है? 

मोबाइल को भेजा फोरेंसिक लैब
पुलिस का कहना है कि नीलम के मोबाइल में कई दस्तावेजों के फोटो हैं। कोख के सौदागर गैंग से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबर भी हैं। मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। काल डिटेल को चेक किया जा रहा है। गैंग के सदस्यों के नंबरों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed