{"_id":"59db693a4f1c1b59678b4e6a","slug":"course-on-gst-in-agra-university-is-about-to-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः जीएसटी की पढ़ाई का बेहतरीन मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः जीएसटी की पढ़ाई का बेहतरीन मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 09 Oct 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
gst
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में इसी वर्ष से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होना है। आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती से कोर्स शुरू करने की योजना बनाई थी। फिलहाल तिथि बढ़ा दी है। इसके लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। कोर्स के लिए 50 सीटें रखी गई हैं। सीटों के सापेक्ष आवेदन कम मिले हैं।
ऐसे में दो बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। पहले तीन अक्तूबर, फिर पांच और अब बढ़ाकर 15 अक्तूबर तिथि कर दी गई है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि दीपावली बाद प्रवेश प्रकिया पूरी कर कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट कोर्स पहली बार शुरू किया गया है, आने वाले दिनों में इसके प्रति रुझान बढ़ेगा।