{"_id":"6069ae2b9cb9fd2e5e1267ce","slug":"courier-service-send-iphones-return-shop-complaint-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पार्सल से भेजे थे आईफोन, कोरियर कंपनी में वापस पहुंचे तो मिला साबुन, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पार्सल से भेजे थे आईफोन, कोरियर कंपनी में वापस पहुंचे तो मिला साबुन, जानिए क्या है मामला
Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM IST
सार
- कोर्ट ने थाना हरीपर्वत पुलिस से आख्या तलब की
- छह आरोपियों के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया गया
विज्ञापन
कोरियर का सांकेतिक फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरियर से आए पार्सल से दो आईफोन निकालकर साबुन रखकर वापस कर दिए गए। कोरियर कंपनी में पार्सल वापस नहीं जाने पर खोले गए तो हकीकत सामने आई। मामले में कोर्ट में छह आरोपियों के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया गया। कोर्ट ने थाना हरीपर्वत पुलिस से आख्या तलब की है।
दीपेंद्र सिंह राठौर ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के लिए काम करते हैं। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि वह कंपनी में आने वाले कोरियर को कर्मचारियों के माध्यम से पहुंचाने का कार्य करते हैं। चार फरवरी को उनके अधीनस्थ कार्यरत मुदित को शिवम नामक युवक ने फोन कर सात फरवरी को आ रहे अपने कुछ पार्सल लेने की बात कही। सात फरवरी को तीन पार्सल आए। तीनों में 1.89 लाख रुपये के तीन आईफोन थे। तीनों पर करन सिंह, सुमित सिंह, सुमन रानी के अलग-अलग पते दर्ज होने के बावजूद तीनों पार्सलों पर शिवम का ही मोबाइल नंबर लिखा था।
यूपी पंचायत चुनाव: कोई घूंघट में पहुंचा तो कोई दल-बल के संग, तस्वीरों में देखें नामांकन के रंग
विज्ञापन
सात फरवरी की दोपहर 12:30 बजे मुदित कुमार तीनों पार्सल कर्मयोगी एंक्लेव तिराहा लेकर पहुंचा। यहां शिवम और आकाश नामक युवक मिले। उन्होंने रुपये दे दिए। तीनों पार्सल ले लिए। बाद में आकाश फिर से आया। उसने कहा कि दो आईफोन जिसे देने थे वह मौजूद नहीं है। यह पार्सल बाद में उठा लेंगे। युवकों ने दोनों पार्सल के 1.34 लाख रुपये ले लिए। बाद में युवकों के नहीं आने पर पार्सल दिल्ली स्थित कार्यालय भेज दिए। 17 फरवरी को ईमेल के माध्यम से सूचना मिली कि युवकों ने दोनों पार्सल से आईफोन निकालकर साबुन हूबहू पैकिंग में रख दिया है। मोबाइल नंबर किसी सचिन निवासी कासगंज के नाम पर निकला। मोबाइल नंबर बंद है। वादी के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने करन सिंह, सुमित सिंह, सुमन रानी निवासी कर्मयोगी कमला नगर, शिवम, आकाश और सचिन के बारे में थाना हरीपर्वत से आख्या तलब की है। वादी की ओर से अधिवक्ता नीरज पाठक ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।