फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple's direct journey from Kasganj was expensive

Agra News: कासगंज से झांसी का सीधा कर सकेंगे सफर

Sat, 21 Jun 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Couple's direct journey from Kasganj was expensive
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन लालकुआं-झांसी के लिए शुरू की है। कासगंज से झांसी के लिए सीधे ट्रेन का संचालन होने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। इस ट्रेन का संचालन 24 जून से 6 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां होने पर बच्चे परिजन के साथ घूमने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन व अन्य संसाधनों से जाते हैं। ट्रेन में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक जोड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। यह ट्रेन लालकुआं से कासगंज होते झांसी तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04181 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से 24 जून से 5 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन झांसी जंक्शन से रात 8:15 बजे चलेगी। दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना व दूसरे दिन धौलपुर से रात 12:50 बजे, आगरा कैंट,मथुरा जंक्शन, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी होते हुए सुबह कासगंज पहुंचने के बाद 4:55 बजे, बदायूं ,बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा होते हुए लालकुआं सुबह 9:35 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04182 लालकुआं से प्रत्येक बुधवार को 25 जून से 06 अगस्त तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक संचालन होगा। यह ट्रेन लालकुआं से बुधवार को दोपहर 12:20 बजे झांसी के लिए चलेगी और इसी मार्ग से होते हुए शाम 5:05 बजे कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज से 5:15 बजे चलने के बाद बृहस्पतिवार की रात 2:05 बजे झांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 4 जनरल, 10 स्लीपर, 4 वातानुकूलित सहित 20 कोच होंगे। कासगंज से झांसी तक सीधे ट्रेन का संचालन होने से लोगों का सफर आसान होगा। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। इससे लोगों को आने जाने में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed