फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple who eloped eight days ago met in Roorkee

Agra News: आठ दिन पूर्व भागे प्रेमी युगल रूड़की में मिले

Fri, 19 May 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Couple who eloped eight days ago met in Roorkee
अमांपुर। कस्बा के एक मोहल्ला से किशोरी एवं एक युवक आठ दिन पूर्व लापता हो गए। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने उनके घर से लापता हो जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को हरिद्वार के रूड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। किशोरी का पुलिस चिकित्सीय परीक्षण को भेजा है। प्रेमी युगल के लापता हो जाने के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को मुखबिर से उनके रूड़की में होने की सूचना मिली। इस पुलिस शुक्रवार को रुड़की पहुंच गई। जहां रेलवे स्टेशन से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। प्रेमी युगल वहां से कहीं ओर जाने की फिराक में थे। इसी के चलते वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि जीआरपी पुलिस की मदद से किशोरी को बरामद किया गया है, जबकि आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed