फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple tried to kill by jumping into Yamuna river in agra

प्रेम विवाह के आड़े आया परिवार, प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम, ऐसे बची जान

Mon, 02 Mar 2020 11:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Mar 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
couple tried to kill by jumping into Yamuna river in agra
प्रेमी युगल और उन्हें बचाने वाला सिपाही - फोटो : Amar Ujala
आगरा में प्रेम विवाह में परिजनों के आड़े आने पर युवक और युवती ने जान देने का फैसला कर लिया। स्ट्रैची ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सिपाही अरमान अली और होमगार्ड विमल शर्मा ने युवक-युवती को बचाने के लिए यमुना में कूद गए। दोनों को बाहर निकाल लाए। उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। यमुना नदी के स्ट्रैची ब्रिज पर काफी देर से युवक और युवती घूम रहे थे। अचानक वो यमुना में कूद गए। घटना की जानकारी होने पर वहां लोग जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ले गए दोनों को साथ

लोगों ने दोनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने की वजह से नाकाम रहे। सूचना पर सिपाही अरमान अली और होमगार्ड विमल आ गए। उन्होंने यमुना में छलांग लगा दी। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक और युवती थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध है और शादी करना चाहते हैं। मगर, उनके परिजन राजी नहीं थे। सूचना पर परिजन आ गए। उन्होंने दोनों को समझाया। इसके बाद अपने साथ लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed