फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple suicides After quarrel in Kasganj

पहले महिला ने तमंचे को खुद को उड़ाया, घबराकर पति ने भी खुद को मार ली गोली, वजह चौंकाने वाली

Wed, 16 Jan 2019 07:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jan 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Couple suicides After quarrel in Kasganj
मृतक पति-पत्नी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के सहावर कोतवाली क्षेत्र गांव के धनसिंहपुर में मंगलवार रात पति पत्नी जमीन बेचने को लेकर विवाद हुआ। इससे गुस्साई पत्नी ने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। यह देख घबराए पति ने भी खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोलियों की आवाज से जागे बच्चों की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग शव देखकर स्तब्ध रह गए। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


 घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव धनसिंहपुर निवासी अरविंद (35) पुत्र रामवीर गांव में खेती किसानी करता है। वह मकान का निर्माण करा रहा था। इसके लिए रुपये की जरूरत हुई तो वह अपनी जमीन बेचने का विचार करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात जमीन बेचने को लेकर ही अरविंद का उसकी पत्नी ममता से विवाद शुरू हुआ। पत्नी जमीन बेचने का विरोध कर रही थी, जबकि अरविंद इसी जिद पर अड़ा था। इसी बात से गुस्साई ममता ने घर में रखे तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। 

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरविंद के बड़े बेटे पूरन ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी तो वह जाग गया। वह जब मौके पर पहुंचा तो पिता अरविंद घबराए हुए थे। वह जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके पिता अरविंद ने भी तमंचे से खुद को गोली मार कर ली। 

इसके बाद बच्चों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग अरविंद के घर पहुंचे तो वहां अरविंद और ममता के खून से लथपथ शव पड़े थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और पड़ोस के गांव में रहने वाले अरविंद के माता सुनीता व पिता रामवीर को दी गई। 

बुजुर्ग मां बाप और मृतक के भाई रोते बिलखते घर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। 

इस पर एसपी अशोक कुमार शुक्ल, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ इंद्र प्रकाश सिंह ने घटनास्थल पहुंच निरीक्षण किया और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। इस दर्दनाक घटना को देखकर क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए।   

गांव धनसिंहपुर में पति पत्नी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल का निरीक्षण और ग्रामीणों से जानकारी की गई है। प्रकाश में आया है कि गृह क्लेश के चलते पति पत्नी ने यह कदम उठाया है। - अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed