{"_id":"61294c028ebc3e79d45d096e","slug":"couple-suicide-in-tajganj-agra-news-agr5053663173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पारिवारिक झगड़े के बाद तालाब में पति ने लगाई छलांग, बचाने कूदी पत्नी, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पारिवारिक झगड़े के बाद तालाब में पति ने लगाई छलांग, बचाने कूदी पत्नी, दोनों की मौत
Sat, 28 Aug 2021 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:03 AM IST
सार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हुई। इस पर छोटू घर से तेजी से निकलकर बाहर आ गया। इस पर पत्नी भी उसके पीछे चलने लगी। छोटू ने गांव में ही तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजगंज स्थित गांव श्यामो में शुक्रवार शाम तकरीबन 6:45 बजे मजदूर छोटू (28) ने पत्नी नीतू से कहासुनी के बाद घर के पास ही तालाब में छलांग लगा दी। यह देख पत्नी नीतू पति को बचाने के लिए कूद गई। तालाब में पानी अधिक होने की वजह से पति-पत्नी डूब गए। बाद में छोटू के पिता फतेह सिंह भी उन्हें बचाने के लिए कूदे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। पुलिस ने गांव के युवकों की मदद से दंपती को बाहर निकाला, लेकिन तब उनकी मौत हो गई।
छोटू मजदूरी करता था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले उखर्रा, सदर निवासी नीतू (26) से हुई थी। उनकी छह महीने की बेटी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हुई। इस पर छोटू घर से तेजी से निकलकर बाहर आ गया। इस पर पत्नी भी उसके पीछे चलने लगी। छोटू ने गांव में ही तालाब में छलांग लगा दी। पति को तालाब में कूदता देखकर नीतू भी कूद गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पत्नी पति को बचाना चाहती थी। पति-पत्नी के कूदने पर छोटू के पिता फतेह सिंह आए। उधर, घटना पर ग्रामीण जुट गए। फतेह सिंह बेटे और बहू को बचाने के लिए तालाब में कूदे, लेकिन वह भी डूबने लगे। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर फतेह सिंह को बाहर निकाल लिया। मगर, छोटू और नीतू गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।
15 से 20 फुट है तलाब की गहराई
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी पर सबसे पहले दरोगा तुषार और जितेंद्र पहुंचे थे। उन्होंने तालाब के आसपास से भीड़ को हटवाया। तालाब की गहराई तकरीबन 15 से 20 फुट थी। इस पर गांव के गोताखोरों को तैयार किया। वह तलाश में लग गए। एक घंटे बाद पति-पत्नी को बाहर निकाल लिया गया। उनके जिंदा होने की आशंका पर अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पूछताछ में यही बताया कि नीतू और छोटू के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में छोटू घर से बाहर आ गया। से देखकर पत्नी भी दौड़ी। पहले पति, फिर पत्नी ने छलांग लगाई।
विज्ञापन
पहले भी तालाब में कूदकर दे चुके हैं जान
गांव के समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने बताया कि गांव में तालाब काफी पुराना है। इसमें चारों तरफ दीवार है। पहले भी तालाब में लोग छलांग लगा चुकेहैं। तालाब काफी गहरा भी है। इस बारे में वो प्रशासन को भी अवगत करा चुके हैं। एक बार प्रशासन की टीम भी आई थी। तालाब के ऐतिहासिक होने की बात कही गई थी।
मासूम बेटी का अब कौन सहारा
छोटू और नीतू की छह महीने की बेटी है। दोनों उसे छोड़कर चले गए। जब से मां और पिता गए हैं, बेटी रोये जा रही थी। उसे दादी संभाल रहीं थीं। वह न रोये, इसलिए दादी भी अपने आंसू रोक रहीं थीं। परिवार काफी गरीब है। छोटू के दो भाई पप्पू और रिंकू और हैं। बिटिया को कौन संभालेगा, कौन गोद में लेगा, यही चिंता परिवार के लोगों को सता रही है।