{"_id":"5b4841784f1c1b0a278b6263","slug":"couple-suicide-by-consuming-poison-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत के आड़े आया परिवार और समाज, प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत के आड़े आया परिवार और समाज, प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र में प्रेमी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। जानकारी होने के बाद उसकी प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, आगरा में इलाज के दौरान प्रेमी ने गुरुवार की रात दम तोड़ दिया। इससे पहले गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पंकज का गांव की ही विधवा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार उनके प्रेम को परिवार और समाज ने नकार दिया तो बुधवार को पंकज ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
उधर, जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने भी जहर खा लिया। कुछ ही देर में महिला ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। मृतका के एक चार साल की बच्ची भी है। बताते हैं कि महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार की देर रात आगरा में उपचार के दौरान पंकज की भी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पंकज के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।