फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple robbed in Etah pistol placed on two-year-old son's chest scoundrels ran away with jewelery

दुस्साहस: एटा में दंपती से लूट, दो साल के बेटे के सीने पर रखा तमंचा, आभूषण ले भागे बदमाश

Tue, 13 Dec 2022 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 06:24 PM IST
सार

दंपती बेटे के साथ साढू की बहन की शादी के समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Couple robbed in Etah pistol placed on two-year-old son's chest scoundrels ran away with jewelery
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव बिजलई स्थित विद्यालय के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने दंपती के दो वर्षीय बेटे के सीने पर तमंचा रखकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात सात दिसंबर की जिसकी रिपोर्ट अब दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ये है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव कलंदरपुर निवासी जितेंद्र सिंह और इसकी पत्नी आरती देवी से लूटपाट की गई। जितेंद्र ने बताया कि सात दिसंबर को बाइक से पत्नी और दो वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ साढू़ के गांव उजईया थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी जा रहे थे। वहां 8 दिसंबर को साढू की बहन की शादी थी। बताया कि गांव बिजलई के पास पहुंचे तभी पीछे से अपाचे बाइक पर तीन बदमाश आए और तमंचा दिखाकर रोक लिया। एक बदमाश ने दो वर्षीय बेटे के सीने पर तमंचा रख दिया, जबकि दूसरे ने मेरे सीने पर सटा दिया। इसके बाद पत्नी के गले का हार, कुंडल, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी और जंजीर लूटकर कुरावली की तरफ भाग गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए देरी से दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि दंपती के साथ लूट की वारदात हुई है। वारदात वाले दिन ही सूचना दी थी। लेकिन तहरीर शादी समारोह से लौटने के बाद दी। जिसके चलते मुकदमा दर्ज होने में देरी हुई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed