फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple including three injured in road accident

Agra News: सड़क हादसे मेंं दंपती सहित तीन घायल

Fri, 07 Apr 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Couple including three injured in road accident
घिरोर। शुक्रवार को पिकअप की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। गांव मढेला निवासी रवनेश कुमार पत्नी बबली व आठ माह के पुत्र अनुज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। गोधना के पास बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। घायल दंपती व बच्चे को गोधना सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन

---------
झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
बरनाहल। थाना क्षेत्र में आग लगने की झूठी सूचना पर फायर बिग्रेड व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नगला नया स्थित एक घर में भयानक आग लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। वहां पर आगजनी की कोई घटना नहीं मिली तो फोन करने वाले से संपर्क करना चाहा। लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। पुलिस झूठी सूचना देने वाले की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

------------
कुरावली रोड पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली
मैनपुरी। शुक्रवार को मैनपुरी कुरावली मार्ग पर कुरावली की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर में खाद की बोरियां लदी हुईं थीं, जो कि हादसे के दौरान सड़क पर फैल गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed