{"_id":"68cb16df5281a5091b0d6846","slug":"couple-hit-by-brick-laden-tractor-trolley-admitted-to-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-145346-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए दंपती, अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए दंपती, अस्पताल में कराया भर्ती
Thu, 18 Sep 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवांं क्षेत्र में बुधवार को नगला जीसुख के पास जीटी रोड पर मोपेड सवार दंपती ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
कुरावली के गांव नगला जमुनिया निवासी बलवीर सिंह बंजारा बुधवार को पत्नी सुधा देवी के साथ मोपेड से बेवर जा रहे थे। नगला जीसुख किन्हावर मोड़ पर ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मोपेड सवार दंपती को चपेट में ले लिया। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।