फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple died in road accident in firozabad

एक साल की बेटी के सिर से उठा मां-बाप का साया, हादसा देख सिहर गए लोग

Tue, 25 Dec 2018 06:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Dec 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
couple died in road accident in firozabad
मासूम बच्ची और क्षतिग्रस्त बाइक
फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज थाना की चौकी अरांव क्षेत्र में मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, लेकिन उनकी दो साल की मासूम बेटी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्रीनगर निवासी नवल किशोर (28) पुत्र रामगोपाल पत्नी डौली (26) व दो वर्ष की बच्ची के साथ बाइक से आगरा से जिला मैनपुरी में अपनी ससुराल जा रहे थे। अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित सैंगर नदी के पुल से पहले ही किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारते हुए बाइक रौंद दी। 
विज्ञापन


दुर्घटना में नवल किशोर व डौली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर लगने के कारण उनकी दो साल की बेटी दूर जा गिरी, जिससे वो बाल-बाल बच गई। सूचना पर एसएचओ थाना सिरसागंज मौके पर पहुंच गए और पति-पत्नी के शव जिला अस्पताल भिजवाए। पुलिस ने बालिका को प्राथमिक उपचार के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि नवल किशोर के फोन में लाक लगा हुआ था, जिससे उनके घर पर तुरंत सूचना नहीं दी जा सकी, लेकिन कुछ देर बाद ही उसके फोन पर आए कॉल के जरिए उनके परिजनों को जानकारी दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि उन्हें यह पता होता तो वह नहीं जाने देते।  

जाको राखे साइयां मार सके न कोय

हादसे में दंपती की मौत और दो वर्षीय मासूम के जीवित बचने पर हर कोई यही कहता दिखाई दिया कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय। हादसे के समय बालिका उछलकर दूर जा गिरी और वह बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed