कासगंज: भागीरथ की गुफा के समीप पड़े मिले प्रेमी युगल के शव, पास पड़ा था ये सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों थाना क्षेत्र के भागीरथी गुफा के पास एक खेत में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना मिलने पर युवक व युवती दोनों के ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधिकारी एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। युवक-युवती के परिवारीजन एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
बताया गया कि गांव के युवक का उसी गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की शादी 11 मई को अन्य युवती से हो गई। इसके बाद भी प्रेमी युगल का मिलना जुलना जारी था।
रविवार देर रात्रि प्रेमी युगल गांव से कहीं चले गए। दोनों के परिवारीजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को दोपहर के समय ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची, उनके साथ गांव के लोग भी मौके पर आए इसके बाद शव की पहचान होने पर दोनों के परिजनों को बुलाया गया। शव देखकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, सीओ गवेंद्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ही शवों के पास से सल्फास की गोलियों के तीन रैपर मौके से बरामद किए, जबकि सल्फास का एक पैकेट युवक की पैंट से बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। मौके पर मिले सल्फास के रैपरों से आत्महत्या स्पष्ट होती है। इसमें हत्या की आशंका निराधार है। फिर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तथ्य सामने आएंगे।