{"_id":"609189d68ebc3ea16d52ce11","slug":"counting-of-gram-pradhan-and-kshetra-panchayat-members-was-completed-by-late-night-kasganj-news-agr4908154102","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात्रि तक पूरी हो पाई ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात्रि तक पूरी हो पाई ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना
विज्ञापन
कासगंज। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में सोमवार की मध्यरात्रि के बाद तक ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित हो सके। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को काफी बेचैनी का सामना करना पड़ा। मतगणना की धीमी गति के चलते ऐसा माहौल बना। सभी परिणाम देर रात्रि घोषित हो जाने के बाद मतगणनाकर्मी राहत में आए।
जिले में 423 ग्राम पंचायतों में से 421 ग्राम पंचायत पदों में चुनाव हुआ था। सभी 421 परिणाम मध्यरात्रि के बाद घोषित हो सके। 579 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव हुआ था। इसके परिणाम भी देर रात घोषित हुए। 5421 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष चुनाव लड़े प्रत्याशियों के परिणाम घोषित हुए।
पटियाली की एक ग्राम पंचायत और कासगंज की एक ग्राम पंचायत में आगामी दिनों में मतदान होना है। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार देर रात तक चलती रही। अधिक समय होने के कारण मतगणना कर्मी और प्रत्याशियों के बीच नोंकझोंक होती रही। प्रत्याशी और उनके समर्थकों के परिणाम देर से आने के कारण लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
घोषित हुए परिणामों का विवरण
ब्लॉक ग्राम प्रधान पद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद
पटियाली 46 71
गंजडुंडवारा 57 92
सिढ़पुरा 57 66
कासगंज 77 99
सोरों 74 110
अमांपुर 62 73
सहावर 50 68
- सभी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों के परिणाम सोमवार देर रात्रि तक घोषित कर दिए गए। मतगणना का पूरा कार्य संपन्न किया जा चुका है- अजय कुमार श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।