फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilors held the Municipal Chairman and his staff hostage.

Agra News: सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और कर्मियों को बनाया बंधक

Wed, 11 Mar 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Councilors held the Municipal Chairman and his staff hostage.
पालिका प्रशासन की कार्यशैली से आक्रोशित सभासदों ने कार्यालय के मेन गेट पर ताला लगाकर पालिकाध्यक - फोटो : संवाद
एत्मादपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पर मनमानी और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को करीब 12 सभासदों ने कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाह सहित कई कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कार्यालय में ताले जड़ दिए। जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। अध्यक्ष ने दो दिन में समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर सभासद शांत हुए।
विज्ञापन


एत्मादपुर नगर पालिका के वरिष्ठ सभासद माधवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि पिछले आठ महीने से लोग जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे हैं। प्रमाणपत्र नहीं बन रहे। कस्बे में जगह-जगह सड़कें जर्जर हैं। उनमें गहरे गड्ढे हो गए। दुर्घटनाएं हो रही हैं। बाजार में आरओ वाटर प्लांट बंद पड़े हैं। वार्डो में खड़ंजे टूटे पड़े है। एलईडी लाइटें खराब पड़ी हैं। राज कपूर मौर्या और रविकांत बघेल ने बताया कि नगर पालिका वार्डों में विकास कार्य नहीं हुए हैं। लोग रोज टोकते हैं। सभासद मफीज खान और धर्मेंद्र बघेल ने बताया कि पालिका अध्यक्ष का रवैया तानाशाही भरा है। सभासदों की सुनवाई नहीं होती। सभासद सारांश जैन, शुभम कुश, रजत सोनी, रजनी देवी, ज्ञान देवी, योगेश कुमार आदि ने अधिशासी अधिकारी पर दफ्तर से गैरहाजिर रहने और जनता की सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए। पालिका अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाह ने सभासदों को दो दिन में समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया। उधर, सभासदों का कहना है कि अगर दो दिन में कार्य शुरू नहीं हुए तो वह सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed