फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilor won on Mayawati ticket joined BJP in agra after nikay chunav 2023

निकाय चुनाव होते ही बसपा को लगा झटका: मायावती के टिकट पर जीती पार्षद, थामा भाजपा का दामन, उड़े बसपाइयों के होश

Fri, 19 May 2023 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 03:28 PM IST
सार

निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद आगरा से बसपा के लिए बुरी खबर है। यहां से बीएसपी के टिकट पर जीत दर्ज करने वाली पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 

विज्ञापन
Councilor won on Mayawati ticket joined BJP in agra after nikay chunav 2023
बसपा की टिकट पर पार्षद का चुनाव जीती गौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव होते ही बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आगरा से बसपा के टिकट पर जीतीं पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के आवास पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

विज्ञापन

 
नगर निगम वार्ड-74 सिकंदरा से बसपा की टिकट पर पार्षद का चुनाव जीती गौरा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके लिए वे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के जयपुर हाउस स्थित कराने पर पहुंची। चौधरी उदयभान सिंह ने उन्हें लड्डू खिलाए और भाजपा में शामिल कर लिया। भाजपा में शामिल हुई ठाकुर गौरा देवी सिकरवार ने इस संबंध में पार्टी के आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने खुलासा किया है कि बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और अब भाजपा में शामिल क्यों हो रहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादी तो फिर भी हुई: दुल्हन ने ऐन वक्त पर किया सात फेरे लेने से मना, दूल्हे ने सिखाया ऐसा सबक, याद करेंगे सब

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बताई वजह 

गौरा देवी सिकरवार ने बताया कि वे बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ी और 1260 मतों से विजयी हुईं। उन्होंने बताया कि शुरू से भारतीय जनता पार्टी की नीति एवं रीतियों में विश्वास रखती हैं। भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना चाहती थीं। उनके पति भाजपा के कार्यकर्ता थे। उन्होंने बताया कि कई बार चौ. उदयभान सिंह से भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवारी की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन प्रयास विफल हुआ।  संगठन से टिकट नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवारी प्राप्त की और बीएसपी से चुनाव लड़ीं और विजयी हुईं।

ये भी पढ़ें - UP: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, दो दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन; थाने में फूट-फूटकर रोया पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed