फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corruption case against 16 people including cdo of kasganj

कासगंज: आंगनबाड़ी भर्ती, विधायक निधि और इंदिरा आवास आवंटन में फंसे कई अधिकारी, 16 पर मुकदमा

Tue, 14 Sep 2021 01:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 01:35 AM IST
सार

वर्ष 2011-12 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां हुई थीं। इन नियुक्तियों में तमाम अपात्रों को मानकों की अनदेखी करके नौकरी दे दी गई। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं में अनियमितताएं सामने आई हैं। भ्रष्टाचार के मामले में कासगंज के तत्कालीन सीडीओ, परियोजना अधिकारी सहित 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
corruption case against 16 people including cdo of kasganj
विकास भवन कासगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में करीब नौ साल पहले आंगनबाड़ी भर्ती, विधायक निधि के दुरुपयोग व इंदिरा आवास योजना के आंवटन के मामले में आगरा सतर्कता अधिष्ठान की जांच में बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में अनियमितताओं के लिए दोषी पाए गए तत्कालीन सीडीओ, परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सतर्कता अधिष्ठान के एसपी रविशंकर निन ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पत्रावली शासन को भेज दी है।

विज्ञापन


वर्ष 2011-12 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां हुई थीं। इन नियुक्तियों में तमाम अपात्रों को मानकों की अनदेखी करके नौकरी दे दी गई। वहीं वर्ष 2014 में विधायक निधि से 10 लाख रुपये छदामी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को दिए गए। इसमें विधायक निधि का दुर्पयोग होने की पुष्टी हुई है। इसके साथ ही आरोपी अधिकारियों ने इंदिरा आवास का अपात्रों के बीच आवंटन कर दिया। इन सभी अनियमितताओं पर शासन को शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन


इन्होंने की थी शिकायत
शिकायतकर्ता कमला देवी ने यह शिकायत शासन को भेजीं। वर्ष 2014 में इस शिकायत को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच सतर्कता अधिष्ठान आगरा को आवंटित की। जांच में अधिकारियों सहित कुल 16 लोग दोषी पाए गए। उनके खिलाफ 19 अगस्त को आगरा में भ्रष्टाचार अधिनियम, षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी, अधिकारों के हनन सहित संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता अधिष्ठान आगरा रविशंकर निन ने बताया कि कासगंज जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, इंदिरा आवास आवंटन एवं विधायक निधि के दुर्पयोग के मामले में जांच के पश्चात तत्कालीन अधिकारियों सहित 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में प्रथम दृष्टया सभी दोषी पाए गए हैं। पत्रावली शासन को भेज दी गई है। अब शासन स्तर से कार्रवाई शुरू होगी। 

घोटाले में इन अधिकारियों पर दर्ज हुई है एफआईआर
आरोपियों में तत्कालीन सीडीओ चंद्रशेखर सिंह, तत्कालीन परियोजना अधिकारी उमेश त्यागी, सेवानिवृत्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सैलजा सिंह चौहान, जया श्रीवास्तव, मकुंतला, आशीष कुमार, मुख्य सेविका शीला भारती, नुजहत परवीन, शारदा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी, प्रियंका, तत्कालीन प्रबंधक छदामी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ममता, तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राधेश्याम द्विवेदी, इंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार मिश्रा एवं अनूप श्रीवास्तव शामिल हैं। यह प्राथमिकी सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक सुनील कुमार ने दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed