{"_id":"60cb92da8ebc3e29ea0e01f0","slug":"corporation-vehicles-running-on-roads-without-fitness-and-smoke-check-agra-news-agr4961219175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर फिटनेस एवं धुआं जांच सड़कों पर दौड़ रहे निगम के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर फिटनेस एवं धुआं जांच सड़कों पर दौड़ रहे निगम के वाहन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड एरिया में वायु गुणवत्ता सुधार को वाहनों से निकलने वाले धुुआं पर अंकुश लगाना नियमित रूप से फिटनेस अनिवार्य हैं, लेकिन फिरोजाबाद नगर निगम टीटीजेड एरिया में जारी एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना कर रहा है। निगम के वाहन बगैर फिटनेस एवं प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र शहर की सीमा में फर्राटा भर रहे हैं।
एनजीटी द्वारा जारी निर्देशों के तहत निगम क्षेत्र में वाहनों से निकलने वाले कार्बनिक तत्वों की रोकथाम जरूरी है। इसके लिए कई नियम बनाए हैं। हल्के व भारी वाहनों की नियमित फिटनेस, धुआं की जांच संबंधी प्रपत्र के अलावा शहर के किसी भी हिस्से में जाम जैसी समस्या के स्थायी निदान कराना अनिवार्य है लेकिन नगर निगम फिरोजाबाद टीटीजेड एरिया में नियमों की अनदेखी कर रहा है। शहर की गंदगी व कूड़ा-कचरा निस्तारण में जुटे निगम के अधिकांश भारी वाहनों खास तौर डीसीएम एवं ट्रैक्टर खस्ताहाल स्थिति में हैं। खस्ताहाल में शहर की सीमा में फर्राटा भर रहे 17 भारी वाहन चालकों के लिए तो खतरा बने हुए हैं। राहगीरों के लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। अधिकांश वाहनों से नंबर प्लेट भी गायब कर दी गईं हैं।
नंबर प्लेट तो साइट की खिड़की गायब
बगैर फिटनेस व धुआं जांच शहरी क्षेत्र में दौड़ रहे उक्त वाहनों में अधिकांश पर नंबर प्लेट नहीं है। कई वाहनों में चालक की साइट वाली खिड़की, टायरों के गार्ड एवं साइट देखने को जरूरी शीशा भी नदारद हैं।
विज्ञापन
निगम के इन वाहनों की नहीं हुई लंबे समय से फिटनेस
वाहन संख्या फिटनेस लंबित
यूूपी-83-एटी-3584 14 अक्तूूबर 2016
यूपी-83-एटी-3960 12नवंबर 2016
यूपी-83-एटी-5608 28मई 2017
यूपी-83-एटी-7852 12जनवरी 2018 ...
सहित कुल 17 वाहनों की फिटनेस व धुआं की जांच लगभग पांच से छह वर्ष की अवधि से लंबित है।
राजकीय वाहनों को फिटनेस प्रपत्र एवं परिचालन को जरूरी पंजीकरण नवीनीकरण को विभाग कोई टैक्स नहीं लेता है। नगर निगम के कई वाहनों की फिटनेस लंबित है। इस बाबत वहां के जिम्मेदार अधिकारियों से पत्राचार किया जायेगा।
हरिओम प्रभारी एआरटीओ
कुछ वाहन काफी पुराने हैं इस कारण उनका पंजीकरण रिन्युअल संभव नहीं है। समय-समय वाहनों की मरम्मत होती है। वाहन पर नंबर प्लेट एवं फिटनेस नहीं कराने जैसे मामलों की जांच करेंगे।
विजय कुमार नगर आयुक्त