{"_id":"608fca3bd13ca21e1f6ad5b4","slug":"coronavirus-updates-samples-positivity-rate-down-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: तीन दिन में तेजी से गिरी संक्रमण दर, ये हैं सरकारी आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: तीन दिन में तेजी से गिरी संक्रमण दर, ये हैं सरकारी आंकड़े
Tue, 04 May 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 May 2021 12:20 AM IST
सार
आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर है। बीते तीन दिनों में संक्रमण की दर तेजी से गिरी है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना की जांच कराने वाले लोगों के अनुपात में संक्रमण की दर में तेजी से गिरावट हो रही है। 29 अप्रैल को जिले में संक्रमण दर 21.94 फीसदी तक पहुंच गई थी। दो मई को यह गिरकर महज 08.70 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
एक मई को संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में 647 थी। जबकि कोरोना की जांच 4469 लोगों ने कराई थी। जांच कराने वालों में 14.47 फीसदी लोग संक्रमित मिले थे। दो मई को 7455 लोगों ने जांच कराई और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 649 रही। एक मई की अपेक्षा दो मरीज बढ़े जरूर हैं, लेकिन जांच कराने वालों में संक्रमण की दर में 5.77 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
जांच कराने वाले लोगों की संख्या में रोजाना बड़ा अंतर
गत पांच दिनों के आंकड़े के अनुसार संक्रमण की जांच कराने वाले लोगों की संख्या में रोजाना बड़ा अंतर रह रहा है। एक मई की अपेक्षा दो मई को 2986 अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। वहीं, 30 अप्रैल की अपेक्षा एक मई को जांच कराने वालों की संख्या 1642 कम थी।
विज्ञापन
चार-पांच दिन बाद मिल रही आरटीपीसीआर रिपोर्ट
आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट चार से पांच दिन बाद मिल रही है। जिला अस्पताल में शनिवार को 270 के करीब आरटीपीसीआर जांच हुईं। शुक्रवार को पूरी तरह से बंद था। जिले के बाकी कई केंद्रों में जांच नहीं हुई थी। दो दिन जांच प्रभावित होने के बाद भी गत पांच दिनों की अपेक्षा रविवार को सर्वाधिक 7455 लोगों की जांच रिपोर्ट आई।
तारीख संक्रमित जांच संक्रमण दर
दो मई 649 7455 08.70 फीसदी
एक मई 647 4469 14.47 फीसदी
30 अप्रैल 839 6111 14.61 फीसदी
29 अप्रैल 722 3290 21.94 फीसदी
28 अप्रैल 696 3524 19.75 फीसदी
आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट चार से पांच दिन बाद मिल रही है। जिला अस्पताल में शनिवार को 270 के करीब आरटीपीसीआर जांच हुईं। शुक्रवार को पूरी तरह से बंद था। जिले के बाकी कई केंद्रों में जांच नहीं हुई थी। दो दिन जांच प्रभावित होने के बाद भी गत पांच दिनों की अपेक्षा रविवार को सर्वाधिक 7455 लोगों की जांच रिपोर्ट आई।
तारीख संक्रमित जांच संक्रमण दर
दो मई 649 7455 08.70 फीसदी
एक मई 647 4469 14.47 फीसदी
30 अप्रैल 839 6111 14.61 फीसदी
29 अप्रैल 722 3290 21.94 फीसदी
28 अप्रैल 696 3524 19.75 फीसदी