फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates one more death and 78 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, 150 पर मृतकों का आंकड़ा, 78 नए मरीज भी मिले

Mon, 09 Nov 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
coronavirus updates one more death and 78 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर तेजी से फैलने लगा है। रविवार को एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। जिले में यह 150वीं मौत है। वहीं 78 नए मरीज भी मिले हैं। इससे संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 7736 पहुंच पहुंच गया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दयालबाग निवासी 61 वर्षीय मरीज अस्थमा से पीड़ित था। मरीज को हृदय की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच कोरोना की पुष्टि हुई थी। रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


दो नवंबर में लगातार रोज 50 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को नए मरीजों का आंकड़ा 78 पर पहुंच गया। 51 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक कुल 7072 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 514 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 2.90 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.42 फीसदी है। 

तोल रहे थे मिठाई, जांच में दो मिले संक्रमित 

स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, बल्केश्वर, बेलनगंज, खेरिया मोड़, सिकंदरा और भगवान टॉकीज चौराहा पर स्थित मिठाई की दुकानों पर नमूना अभियान चलाया। 737 मिठाई विक्रेता और कर्मचारियों में से 460 की एंटीजन जांच और 277 की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। 

इसमें से दो कर्मचारी संक्रमित मिले। नमूना प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि इन कर्मचारियों को होम आइसोलेशन कर दिया है। बिना मास्क के मिठाई की बिक्री नहीं करने के लिए भी कहा है।

परिवार में बढ़ रहा संक्रमण

बुखार-खांसी और गले में खराश है तो जांच कराने में देरी न करें। लापरवाही करने से परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना दो से छह परिवारों के सदस्य संक्रमित पाए जा रहे हैं। बीते 10 दिन में ऐसे मामलों में तेजी आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed