{"_id":"5eac57958ebc3e90a359b84f","slug":"coronavirus-updates-five-more-vegetable-vendors-tests-positive-for-covid-19-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पांच और सब्जी विक्रेता निकले संक्रमित, रिक्शा चालक भी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पांच और सब्जी विक्रेता निकले संक्रमित, रिक्शा चालक भी कोरोना पॉजिटिव
Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में शुक्रवार को मिले नए कोरोना मरीजों में सब्जी विक्रेता, केबिल ठीक करने वाले मेकेनिक और रिक्शा चालक शामिल हैं। पूल टेस्टिंग में ऑटो चालक की बेटी भी संक्रमित मिली है। संक्रमित सब्जी विक्रेताओं में बसई मंडी के चार और एक सिकंदरा सब्जी मंडी का है।
ताजगंज का गुड़ियाई का एक और सब्जी विक्रेता संक्रमित मिला है। वो बसई मंडी से सब्जी लेकर कौलियाई और आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। संजय कॉलोनी नुनिहाई का निवासी सब्जी विक्रेता भी संक्रमित मिला है। वो भी बसई मंडी से सब्जी लाकर घर के आसपास बेचता था।

पूल टेस्टिंग कराई गई थी
इसी तरह नई कोलियाई ताजगंज का सब्जी विक्रेता पॉजिटिव आया है। वो बसई से सब्जी लाकर घर के आसपास बेचता था। ताजगंज के गोबर चौकी निवासी युवक सिकंदरा मंडी से सब्जी और फल ले जाकर बेचता था। वो भी संक्रमित मिला है। सिकंदरा से चार सब्जी विक्रेता पहले संक्रमित मिल चुके हैं। यह मंडी हॉटस्पॉट बन चुकी है।
शहर के तीन पत्रकार भी संक्रमित पाए गए हैं। एक पहले मिल चुका है। ये आवास विकास कॉलोनी, कैलाश मोड़ और कृष्णा कॉलोनी निवासी हैं। जीवनी मंडी पटेल नगर में केबिल का मेकेनिक पॉजिटिव मिला है। पूरे मोहल्ले की पूल टेस्टिंग कराई गई थी। इसमें उसका भी टेस्ट हुआ था। इसी टेस्ट में ऑटो चालक की 19 वर्षीय बेटी संक्रमित मिली है।

यहां मिले संक्रमित
1.विष्णु कॉलोनी, शाहगंज में रिटायर्ड टीचर
आगरा कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। सैंपल देने गए थे।
2.विनय नगर बोदला में गर्भवती
अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला पॉजिटिव आई। शाहगंज की निवासी है। बुखार आने पर कोरोना की जांच कराई गई थी।
3. हसनपुर, खंदौली में चार बच्चों सहित पांच
एक ही परिवार के पांच लोग मिले हैं। इसका मुखिया एक पहले मिल चुका। नए मरीजों में पांच, छह, सात और आठ साल के बच्चे। 34 साल की महिला संक्रमित मिली है।
4. बेलनगंज में 19 वर्षीय युवक
तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को बताया था। उसकी सलाह पर सैंपल दिया। रिपोर्ट आई तो संक्रमित मिला। क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।