{"_id":"5e9c52388ebc3e774a6bbad3","slug":"coronavirus-update-wholesale-drug-dealer-covid-19-positive-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Agra: सब्जी विक्रेता के बाद मेडिकल स्टोर का कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Agra: सब्जी विक्रेता के बाद मेडिकल स्टोर का कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित
Mon, 20 Apr 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में खड़ी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ आगरा की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। अब वे लोग संक्रमित मिल रहे हैं, जिनका संपर्क रोजाना कई लोगों से होता है। शहर के दो सब्जी विक्रेताओं के बाद एक थोक दवा की दुकान का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
शनिवार रात को एक साथ 45 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जहां संक्रमितों का आंकड़ा 241 पर पहुंच गया, वहीं नए मरीजों से ताजनगरी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नए संक्रमितों में दवा की दुकान का कर्मचारी और एक सब्जी विक्रेता है।
दवा की दुकान शहर के फव्वारा दवा बाजार में है। रविवार को दवा बाजार को सैनिटाइज किया गया। विजय नगर कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। वो बसई मंडी से ऑटो से सब्जी लाता है। इसके बाद ठेल पर विजय नगर और गांधी नगर में बेचता था।

Trending Videos
इससे पूर्व हरीपर्वत के फ्रीगंज क्षेत्र के चिम्मन लाल बाड़ा में एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार रात किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ से आई 24 संक्रमितों की रिपोर्ट में वो शामिल है। इसकी जानकारी मिलते ही बाड़ा के 2000 से ज्यादा लोगों ने खुद को होम क्वारंटीन (एकांतवास) में कर लिया है।