{"_id":"5e9c98268ebc3e72bc034f77","slug":"coronavirus-update-three-positive-case-of-covid-19-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: श्री पारस हॉस्पिटल से एटा पहुंचा वायरस, चाचा-भतीजा सहित तीन संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: श्री पारस हॉस्पिटल से एटा पहुंचा वायरस, चाचा-भतीजा सहित तीन संक्रमित
Mon, 20 Apr 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:19 AM IST
सार
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल से कोरोना वायरस एटा पहुंचा गया। यहां रविवार शाम को चाचा-भतीजा सहित तीन में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
श्री पारस हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल से संपर्क में आए एटा निवासी चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से चाचा-भतीजा हॉस्पिटल के कंपाउंडर के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। दोनों उसके ही रिश्तेदार हैं। हालांकि कंपाउंडर की रिपोर्ट निगेटिव है। वो संक्रमण का वाहक बन गया।
एटा के तीन युवक श्री पारस हॉस्पिटल में काम करते हैं। इसमें से कंपाउंडर कोरोना की जांच के डर से पिछले दिनों जलेसर स्थित अपने गांव गणेशपुर भाग आया था। सूचना पर पुलिस ने युवक को बृहस्पतिवार को सीएस अस्पताल भर्ती करा दिया।
उसके संपर्क में आए परिजन भी यहीं क्वारंटीन में रख गए कंपाउंडर की जांच रिपोर्ट पहले आ गई जो निगेटिव निकली। उसके भाई और भतीजे की रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

55 वर्षीय महिला भी संक्रमित
इसी अस्पताल में मारहरा के गांव बोरनी की 55 वर्षीय महिला भर्ती रही थी। लौटने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे भी सीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जिलाधिकारी सुखला भारती ने बताया कि श्री पारस हॉस्पिटल के कर्मचारी के दो रिश्तेदार सहित मारहरा क्षेत्र की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों के गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। यहां पूरी तरह आवाजाही बंद रहेगी और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति की होम डिलीवरी की जाएगी।
कन्नौज के एक ही परिवार में पांच संक्रमित
श्री पारस हॉस्पिटल में सीने के दर्द के इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित हुए कन्नौज के पूर्व प्रधानाध्यापक के परिवार में पांच लोग संक्रमित हो गए हैं। उनकी 16 वर्षीय पौत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पत्नी और दो पुत्र पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इस तरह एक ही परिवार में पांच लोग हो गए हैं।