{"_id":"5ff9c6211538ea716a641b6a","slug":"coronavirus-update-ten-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत 10 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत 10 नए संक्रमित मिले
Sun, 10 Jan 2021 08:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Jan 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीज मिले। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज का एक जूनियर डॉक्टर भी शामिल है। गणपति आशियाना सिकंदरा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आजाद नगर, रुनकता और जैतपुर में भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 450354 लोगों की कोरोना जांच में 10358 संक्रमित मिले हैं। इनमें 10052 मरीज ठीक हो गए हैं। 171 की मौत हो गई। 135 मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने की दर 97.05 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
7652 लोगों की स्क्रीनिंग में 19 मिले संदिग्ध
स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमों ने ट्रांसयमुना कॉलोनी, अछनेरा, बाह, खंदौली, कमला नगर और दयालबाग में 1675 घरों के 7652 लोगों की स्क्रीनिंग की। 19 संदिग्ध मिले हैं, इनकी कोरोना जांच के लिए नमूना लिए गए हैं।
विज्ञापन
देहात में फिर मिलने लगे मरीज
देहात में फिर से कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। जनवरी के आठ दिन में 93 में से 41 मरीज देहात के हैं। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इधर, शहर की पांच हॉटस्पॉट कॉलोनियों में संक्रमण की दर में कमी आई है। दिसंबर में देहात में सात से दस दिन में तीन से पांच मरीज ही मिल रहे थे। इस माह इनकी दर बढ़ गई है, लगभग रोजाना देहात में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
विश्वविद्यालय: सत्र परीक्षाएं फरवरी में, अभी बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें चल रहीं
जनवरी के पहले आठ दिनों में कोरोना के 93 मरीज मिले हैं। इसमें से 41 मरीज देहात के हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 मरीज अछनेरा ब्लॉक के हैं। इसके अलावा बाह, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, खंदौली, शमसाबाद, बरौली अहीर और एत्मादपुर में भी मरीज मिले हैं। शहर के दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, खंदारी और शाहगंज में संक्रमित मामलों में कमी आई है।