फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update: Sanitized of women shelter houses of Vrindavan

Coronavirus: वृदांवन के 17 महिला आश्रय सदन हुए सैनिटाइज, 1000 बुजुर्ग महिलाओं की जांच

Sat, 11 Apr 2020 07:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update: Sanitized of women shelter houses of Vrindavan
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
घर-परिवार को छोड़कर श्रीकृष्ण की आराधना के लिए बंगाल से तीर्थनगरी वृंदावन आईं वृद्ध विधवा महिलाओं को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए महिला आश्रय सदनों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही यहां रहने वाली महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले करीब दो दशक से भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली में बड़ी संख्या में विधवा महिलाएं रह रही हैं। इसमें सबसे बड़ी संख्या बंगाल की महिलाओं की है, जो घर छोड़कर यहां ठाकुर जी की भक्ति कर रही हैं। 
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर इनके रहने के लिए आश्रय सदन बनाए गए हैं। जहां भोजन आदि की व्यवस्थाएं हैं। इन विधवा महिलाओं के लिए कुछ निजी आश्रय सदन भी संचालित हैं। इन महिलाओं में अधिकांश बुजुर्ग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 महिला आश्रय सदन हुए सैनिटाइज

अधिक उम्र के कारण ये किसी प्रकार के संक्रमण का शिकार न हों, इसे ध्यान रखते हुए वृंदावन के करीब 17 महिला आश्रय सदनों को सैनिटाइज किया गया है। यहां कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव कराया गया है। 

महिला बाल विकास विभाग की ओर से वृंदावन के महिला आश्रय सदनों में रह रही करीब एक हजार वृद्धाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया है। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि महिला सदन में रह रही वृद्धाओं के भोजन और राशन आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए उन्हें साबुन व मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed