फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus update primary investigation report positive of four people in firozabad

Coronavirus: फिरोजाबाद में मरीज के संपर्क में आए चार लोगों की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 11 Apr 2020 05:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update primary investigation report positive of four people in firozabad
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। कोरोना मरीज के संपर्क में आए चार लोगों की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी टूंडला क्षेत्र के गांव प्रतापपुर के रहने वाले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है।  
विज्ञापन


शनिवार को मिली जांच रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि गांव प्रतापपुर के चार लोगों की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों के नमूनों को दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। इनके परिजनों को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है। इनके भी सैंपल लिए गए हैं। 
विज्ञापन


इन चारों में एक युवक आगरा में पाए गए कोरोना संक्रमित के परिवार का सदस्य है, जबकि तीन अन्य इसी गांव के ही रहने वाले हैं। इन चारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गांव को किया गया सैनिटाइज

गांव प्रतापपुर के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने सभी एसीएमओ, नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाईं। 50 टीमों का गठन कर गांव में भेजा गया। गांव तीन से पांच किलोमीटर क्षेत्र में सैनिटाइज के अलावा सर्वे का कार्य शुरू हुआ। 

आगरा से गांव में आए व्यक्ति को खुद नहीं पता था कि उसे संक्रमण है। लॉकडाउन के बावजूद वो दो अप्रैल को गांव में आ गया और करीब 35 लोगों से मिला। छह अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग आगरा ने उसे जांच के लिए बुलाया। इसके बाद नौ अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 

इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किया। उनमें दो लोग स्वस्थ होने का तर्क देकर जांच कराने से इंकार कर रहे थे। खास बात है कि इन्हीं दोनों लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। गांव में चर्चा है कि यदि युवक आगरा से नहीं आता तो गांव के अन्य लोग संक्रमित नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed