{"_id":"5e9c69178ebc3e6faa49f9e9","slug":"coronavirus-update-one-more-covid-19-positive-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मथुरा में एक और युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: मथुरा में एक और युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई छह
Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले के फरह क्षेत्र के गांव ओल निवासी 30 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रविवार की शाम रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक दिल्ली के धार्मिक जलसे में शामिल होकर आए जमाती के संपर्क में आया था।
कोरोना पॉजिटिव युवक को स्वास्थ्य विभाग ने वृंदावन के एल-1 कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। इससे पहले वो अकबरपुर के एसकेएस आयुर्वेदिक एंड मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन (एकांतवास) था।
जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छह हो गई है। हालांकि नयति हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स की बाद में हुई जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब प्रशासन के लिए चिंता का विषय ओल गांव है, जो हॉटस्पॉट है।

दवा की सप्लाई करता था युवक
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. शेरसिंह ने बताया कि ओल निवासी 30 वर्षीय युवक में संदिग्ध लक्षण पाए गए थे, जिसे 13 अप्रैल को एसकेएस आयुर्वेदिक एंव मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन में रखा गया था।
यह युवक मथुरा-आगरा में दवाओं की सप्लाई करता था। इस दौरान उसका मेडिकल स्टोर पर निरंतर जाना आना रहता था। ओल में सर्वे के दौरान इस युवक के सैंपल जांच के भेजे थे, जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जनपद में कोरोना वायरस का आंकड़ा
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या- 6
संदिग्ध के लिए गए कुल नमूनों की संख्या- 349
क्वारंटीन में रखे गए लोगों की संख्या- 222
क्वारंटीन डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या- 43