{"_id":"5e9c6d338ebc3e768e08af0e","slug":"coronavirus-update-no-relaxation-during-lockdown-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: आगरा में तीन मई तक कोई छूट नहीं, सब्जी बेचने के लिए भी अनुमति लेनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: आगरा में तीन मई तक कोई छूट नहीं, सब्जी बेचने के लिए भी अनुमति लेनी होगी
Mon, 20 Apr 2020 09:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:32 AM IST
सार
जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि 20 अप्रैल से 3 मई 2020 तक आगरा में लॉकडाउन की स्थिति जस की तस बनी रहेगी।
विज्ञापन
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुके आगरा में तीन मई तक किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी, बल्कि सोमवार से सख्ती और बढ़ेगी। जोमैटो और स्विगी की होम डिलीवरी बंद कर दी गई है। सब्जी भी वे ही लोग बेच पाएंगे, जिनके पास इसकी अनुमति होगी।
दूध केवल पैकेट वाला ही सप्लाई किया जाएगा।
रविवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट वाले जिलों में लॉकडाउन की अवधि में कोई छूट न दी जाए। इसके बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब प्रशासन आगरा को हॉट जोन मानकर काम कर रहा है।
जिले में लॉकडाउन जैसे चल रहा है, वायरस की चेन ब्रेक करने के लिए बगैर किसी छूट के वैसे ही चलेगा। जोमैटो-स्विगी जैसी खाने के सामान की सभी ऑनलाइन डिलीवरी भी अब बंद रहेंगी। हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों में मोबाइल एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।

पैकेट के दूध पर रोक नहीं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि पैकेट के दूध पर रोक नहीं लगाई गई है। फल-सब्जी वे ही लोग बेच पाएंगे जिन्हें इसके लिए अनुमति प्रशासन ने जारी की है। अगर कोई बगैर अनुमति बेचता पाया गया तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा।
उधर, सिकंदरा सब्जी मंडी रविवार को पुलिस ने लगने नहीं दी। आढ़तियों के आते ही डंडा चलाना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मंडी सोमवार को भी नहीं खुलेगी। इसके बाद इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा। जगह की तलाश की जा रही है।