{"_id":"5e9154848ebc3e774f34f607","slug":"coronavirus-update-in-agra-33-hot-spot-areas-sealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: आगरा में संक्रमित क्षेत्र बढ़े, अब 33 इलाके पूरी तरह से सील, यहां देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: आगरा में संक्रमित क्षेत्र बढ़े, अब 33 इलाके पूरी तरह से सील, यहां देखें सूची
Sat, 11 Apr 2020 12:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह तीन नए मामले सामने आए। इसके साथ जिले में अब तक 92 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 81 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा में हॉट स्पॉट बढ़ा दिए गए हैं।
शहर में आठ और हॉट स्पॉट बढ़ गए हैं। इनमें राजामंडी, आवास विकास कॉलोनी शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर यह संख्या 33 हो गई है। सभी जगह मेडिकल, प्रशासन और पुलिस अफसर तैनात कर दिए गए हैं, जिनकी संख्या 100 से भी अधिक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दिए थे कि हॉट स्पॉट में सेक्टर व्यवस्था लागू की जाए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शुक्रवार को हॉट स्पॉट की नई सूची जारी की।

ये हैं हॉट स्पॉट
1. सार्थक अस्पतार, कमला नगर
2. एमीनेंट अर्पाटमेंट, कमला नगर
3. बसंत विहार, कमला नगर 4. पारस हॉस्पिटल, तुलसी टॉकीज
5. कौशलपुर, नगला पदी के पास
6. सुभाष नगर का न्यू आगरा वाला क्षेत्र
7. मोहनपुर रावली
8. एसआर हॉस्पिटल, नामनेर 9. कृष्ण विहार, जीवनी मंडी 10. आजमपाड़ा राम नगर
11. मंटोला
12. मघटई गांव, बिचपुरी
13. हींग की मंडी
14. तोपखाना, लेडी लॉयल केपास
15. वजीरपुरा
16. गढैया
17. साबुन कटरा, एसएन मेडिकल कॉलेज केपास
18. सीताराम नगर, रामबाग
19. किशोरपुरा
20. चारसू गेट
21. झीलरा सरमायू , सैंया )
22. सुभाष नगर
23. शाहदरा, यमुना पार
24. हसनपुरा ( खंदौली )
25. घटिया आजम खां
26. खंदारी
27. कृपाल कॉलोनी, सीताकुंज
28. खेरागढ़
29. गांधी नगर
30. मान सिंह पैलेस, विभव नगर , ताजगंज
31. मोती कटरा, एसएन के पास
32. राजामंडी
33. आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा

बैरियर पर चेतावनी वाले बैनर लगाए
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने इन इलाकों में लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। हॉट स्पॉट के रास्तों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। यहां पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
शुक्रवार को बैरियर पर चेतावनी वाले बैनर भी लगा दिए गए। एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, हॉट स्पॉट में लोगों के घरों तक सामान पुलिस प्रशासन की ओर से पहुंचाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर आने की इजाजत नहीं है।