फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus Update in Agra 33 hot spot areas sealed

CoronaVirus: आगरा में संक्रमित क्षेत्र बढ़े, अब 33 इलाके पूरी तरह से सील, यहां देखें सूची

Sat, 11 Apr 2020 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update in Agra 33 hot spot areas sealed
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह तीन नए मामले सामने आए। इसके साथ जिले में अब तक 92 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 81 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा में हॉट स्पॉट बढ़ा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


शहर में आठ और हॉट स्पॉट बढ़ गए हैं। इनमें राजामंडी, आवास विकास कॉलोनी शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर यह संख्या 33 हो गई है। सभी जगह मेडिकल, प्रशासन और पुलिस अफसर तैनात कर दिए गए हैं, जिनकी संख्या 100 से भी अधिक है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दिए थे कि हॉट स्पॉट में सेक्टर व्यवस्था लागू की जाए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शुक्रवार को हॉट स्पॉट की नई सूची जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हॉट स्पॉट

1. सार्थक अस्पतार, कमला नगर
2. एमीनेंट अर्पाटमेंट, कमला नगर
3. बसंत विहार, कमला नगर 4. पारस हॉस्पिटल, तुलसी टॉकीज
5. कौशलपुर, नगला पदी के पास
6. सुभाष नगर का न्यू आगरा वाला क्षेत्र
7. मोहनपुर रावली
8. एसआर हॉस्पिटल, नामनेर 9. कृष्ण विहार, जीवनी मंडी 10. आजमपाड़ा राम नगर 
11. मंटोला
12. मघटई गांव, बिचपुरी
13. हींग की मंडी
14. तोपखाना, लेडी लॉयल केपास
15. वजीरपुरा
16. गढैया
17. साबुन कटरा, एसएन मेडिकल कॉलेज केपास
18. सीताराम नगर, रामबाग
19. किशोरपुरा
20. चारसू गेट 
21. झीलरा सरमायू , सैंया )
22. सुभाष नगर
23. शाहदरा, यमुना पार 
24. हसनपुरा ( खंदौली )
25. घटिया आजम खां
26. खंदारी
27. कृपाल कॉलोनी, सीताकुंज
28. खेरागढ़
29. गांधी नगर
30. मान सिंह पैलेस, विभव नगर , ताजगंज
31. मोती कटरा, एसएन के पास
32. राजामंडी
33. आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा

बैरियर पर चेतावनी वाले बैनर लगाए

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने इन इलाकों में लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। हॉट स्पॉट के रास्तों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। यहां पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। 

शुक्रवार को बैरियर पर चेतावनी वाले बैनर भी लगा दिए गए। एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, हॉट स्पॉट में लोगों के घरों तक सामान पुलिस प्रशासन की ओर से पहुंचाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर आने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed